8,999 रुपये में लॉन्च हुआ यू यूरेका ब्लैक, जानें स्पेसिफिकेशन

माइक्रोमैक्स के यू टेलीवेंचर्स ने अपना नया स्मार्टफोन यू यूरेका ब्लैक को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट से 6 जून की आधी रात से होगी। फोन क्रोम ब्लैक और मैट ब्लैक वेरियंट में उपलब्ध होगा।
यू यूरेका की स्पेसिफिकेशन और कीमत

इस फोन में 5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, 2.5डी का कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन, 1.4GHz का ऑक्टाकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है। कैमरे की बात करें तो इसमें एलईडी फ्लैश लाइट के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और फ्लैश लाइट के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
फोन में एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0 और 3000mAh की बैटरी है। फोन के होम बटन पर फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट है। इस फोन की कीमत 8,999 रुपये है।