Samsung Galaxy M30s आज होगा लॉन्च, मिलेगी 6000mAh की बैटरी

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 18 Sep 2019 10:19 AM IST
Samsung Galaxy M30s Launch Today With Big Battery Know Price Features Offers
samsung galaxy m30s - फोटो : Samsung India / Twitter

    दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर कंपनी सैमसंग (Samsung) आज भारत में M सीरीज के तहत गैलेक्सी एम30एस (Samsung Galaxy M30s) को लॉन्च करने वाला है। इससे पहले कंपनी ने गैलेक्सी एम10, गैलेक्सी एम30 और गैलेक्सी एम20 को पेश किया था। वहीं, तीनों स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी का सपोर्ट मिला था। सूत्रों की मानें तो सैमसंग एम30एस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसके अलावा 6000mAh की पावरफुल बैटरी भी मिलेगी।

    ये भी पढ़ें : साइबर गुंडई पर अब लगेगी लगाम, सटीक तरीके से हो सकेगी ऐसे अकाउंट्स की पहचान

    सैमसंग ने लेटेस्ट स्मार्टफोन की लॉन्चिंग से पहले ही ई कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर लिस्ट किया है जिससे चुनिंदा फीचर्स की जानकारी मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग अपने नए फोन में 6000 एमएएच की बैटरी देगा। इसके साथ ही इस फोन में फास्ट चार्जिंग फीचर और यूएसबी पोर्ट भी मिलेगा। वहीं, कंपनी ने गैलेक्सी एम30 में 5000 एमएएच की बैटरी दी थी।

    Samsung Galaxy M30s की संभावित स्पेसिफिकेशन

    अमेजन के पोस्ट के अनुसार, कंपनी ने इस फोन में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देगी। साथ ही इस सेटअप में कई खास फीचर्स भी दिए जाएंगे। वही दूसरी तरफ लीक रिपोर्ट्स की मानें तो इस फोन को एक्सिनॉस एसओसी मिल सकता है। इसके अलावा सैमसंग इस फोन में इंफिनिटी यू डिस्प्ले के साथ वॉटर नॉच देगा।

    और पढ़ें...