10 हजार से कम कीमत वाले ये स्मार्टफोन आते हैं 4जीबी रैम, 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 17 Sep 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
Smartphone Under 10,000 Customers Get 4 GB Ram And 64 GB Internal Storage With Special Features
smartphones

    आज से एक साल पहले तक साल 2जीबी और 3जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले स्मार्टफोन पॉपुलर थे, लेकिन अब कंपनियां 4जीबी से लेकर 12 जीबी कैम वाले स्मार्टफोन बाजार में उतार चुकी हैं। वहीं आम जनता में इन दिनों 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले फोन ज्यादा पॉपुलर हैं। वहीं कंपनियां भी ज्यादातर फोन को इसी स्पेसिफिकेशन के साथ लॉन्च कर रही हैं।

    सोमवार को मोटोरोला ने सबसे सस्ता स्मार्टफोन मोटो ई6एस (Moto E6S) लॉन्च किया, जो 4GB रैम और 64GB स्टोरेज से लैस है और ब्रैंडेड फोन कैटेगरी में सबसे सस्ता स्मार्टफोन माना जा रहा है। हम आपके लिए 10 हजार से कम कीमत वाले स्मार्टफोन (Smartphone Under Rs 10,000) की लिस्ट लेकर आए हैं, इन फोन में आपको 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलेगी।

    moto e6s
    moto e6s - फोटो : Motorola India / Twitter

    Moto E6S

    मोटोरोला ने सोमवार को शाओमी, वीवो और ओपो जैसी कंपनियों को कड़ी टक्कर देने के लिए मोटो ई6एस को लॉन्च किया, जिसकी कीमत मात्र 7,999 रुपये है। फीचर्स की बात करें तो यह लेटेस्ट एंड्रॉयड पाई 9 और स्टॉक इंटरफेस पर काम करेगा। इस फोन में 6.1 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रिजॉल्यूशन 720X1560 पिक्सल होगा। इस फोन के डिस्प्ले का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 80 प्रतिशत है। ग्राहकों को मोटो ई6एस में ऑक्टा कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 एसओसी और 4जीबी रैम मिलेगी।

    फोन में डुअल रियर कैमरा मिलेगा, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। यूजर्स इस फोन के 8 मेगापिक्सल वाले कैमरे के साथ सेल्फी क्लिक कर सकेंगे। कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी ने इस फोन में ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, वाई-फाई और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके साथ ही इस फोन में 3,000 एमएएच बैटरी मिलेगी, जो 10 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस होगी।

    एंड्रॉयड पाई 96.1 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले13 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा8 मैगापिक्सल का फ्रंट कैमरा3,000 एमएएच की बैटरी, 10 वॉट की फास्ट चार्जिंग2.0GHzमीडियाटेक हीलियो पी22 ऑक्टाकोर प्रोसेसरफिंगरप्रिंट सेंसर (बैक)

    Coolpad Note 8
    Coolpad Note 8

    Coolpad Note 8

    कूलपैड ने लोगों के बजट को ध्यान में रखकर बीते वर्ष इस फोन को लॉन्च किया था। ग्राहक इस फोन को 7,158 रुपये में खरीद सकते हैं। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.0 के साथ डुअल सिम सपोर्ट और 5.99 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले प्लस मिलेगी, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2160 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। कूलपैड नोट 8 में 1.5GHz का मीडियाटेक MTK6750T क्वॉडकोर प्रोसेसर है और ग्राफिक्स के लिए इसमें माली T860-MP2 GPU दिया गया है। इसके अलावा फोन में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 128 जीबी तक मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।

    कूलपैड नोट 8 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.0 है और दूसरा कैमरा 0.3 मेगापिक्सल का है। फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसमें फेस ब्यूटी और बैकग्राउंड ब्लर जैसे कई फीचर्स हैं। कूलपैड नोट 8 में 4000mAh की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.2, 3.5mm ऑडियो जैक, लाइट सेंसर और जीपीएस है। फोन में फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है।

    एंड्रॉयड ओरियो 8.01.5GHz मीडियाटेक एमटीके6750 टी क्वाडकोर प्रोसेसर16 मेगापिक्सल + 0.3 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा4000 एमएएच की बैटरी

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें