Xiaomi Mi Band 4 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 17 Sep 2019 02:14 PM IST
Xiaomi Mi Band 4 Launch India Know Price Specifications Offers
mi band 4 - फोटो : mi india / Twitter

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने भारत में मंगलवार को लेटेस्ट एमआई बैंड 4 (Xiaomi Mi Band 4) लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बैंड को कलर ओएलईडी, म्यूोजिक प्लेबैक और अनलिमिटेड वॉच फेस के साथ पेश किया है। कंपनी ने इस बैंड में लेटेस्ट फीचर्स के साथ हार्ट रेट सेंसर्स जैसे फीचर्स भी दिए हैं।

    कंपनी ने इस बैंड को बजट रेंज में रखा है, ग्राहक इसे 2,299 रुपये में खरीद सकेंगे। शाओमी एमआई बैंड 4 ब्लैक, ब्लू, मैरून और ऑरेंज कलर ऑप्शन के साथ सेल के लिए 19 सितंबर से उपलब्ध होगा। ग्राहक इस बैंड को कंपनी की अमेजन, आधिकारिक वेबसाइट और एमआई होम स्टोर्स से खरीद सकते हैं। फिलहाल, कंपनी ने भारतीय बाजार में बैंड के एनएफसी वेरियंट और एमआई अस्सिटेंट सपोर्ट को लॉन्च नहीं किया है।

    एमआई बैंड में 0.95 इंच अमोलेड डिस्प्ले मिलेगा जिसका रिजॉल्यूशन 120X240 पिक्सल है। इस फिटनेस बैंड के जरिए ग्राहक अपनी कैलोरी से लेकर अलग-अलग प्रकार की गतिविधियों पर नजर बनाएं रख सकेंगे। खास फीचर की बात करें, तो कंपनी ने इस बैंड में म्यूजिक कंट्रोल दिया है, जिसके माध्यम से यूजर्स आसानी से यूट्यूब या अन्य म्यूजिक एप के वॉल्यूम घटा और बढ़ा सकेंगे। इसके अलावा कंपनी ने इस बैंड को 50 मीटर तक वॉटर रेजिस्टेंट बनाया है। वहीं, एमआई बैंड 4 पांच प्रकार के स्विमिंग डाटा को कलेक्ट करेगा और हर एक जानकारी विस्तार से देगा।

    कनेक्टिविटी के लिहाज से इस बैंड में ब्लूटूथ वर्जन 5.0 का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही कंपनी ने लंबे बैटरी बैकअप के लिए 135 एमएएच की बैटरी दी है, जो कि 20 दिन तक चलेगी। ग्राहकों को हार्ट रेट, स्टेप, कैलोरी काउंटर और स्लीप मॉनिटरिंग जैसे सेंसर्स मिलेंगे।

    और पढ़ें...