Xiaomi लाई सबसे सस्ता 4K टीवी, कम कीमत में लेटेस्ट फीचर वाला वॉटर प्यूरीफायर भी किया लॉन्च

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 17 Sep 2019 03:31 PM IST
MI 65 Inch Smart TV Water Purifier And Motion Setting Light Launch Today Know Price Offers Specs
mi tv and Motion Setting Light - फोटो : @manukumarjain / Twitter

    चीनी टेक कंपनी शाओमी (Xiaomi) मंगलवार को स्मार्ट लिविंग 2020 कार्यक्रम के दौरान एमआई बैंड 4 के साथ 4के डिस्प्ले वाले स्मार्ट टीवी, वॉटर प्यूरीफायर और मोशन लाइट को लॉन्च कर दिया है। वहीं, कंपनी के सभी प्रोडक्ट्स की सेल 29 सितंबर से शुरू हो जाएगी। वही दूसरी ओर मोशन लाइट 18 सितंबर से ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगी। कंपनी ने अपने सभी प्रोडक्ट्स में लेटेस्ट फीचर्स दिए हैं। ग्राहक एमआई के प्रोडक्ट्स को दिग्गज ई कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकेंगे। वहीं, कंपनी ने 4के स्मार्ट टीवी की शुरुआती कीमत 17,999 रुपये रखी है। इसके साथ ही वॉटर प्यूरीफायर की कीमत 11,999 रुपये रखी है।

    कंपनी ने भारतीय ग्राहकों के लिए चार नए 4के तकनीक से लेस 65 इंच, 40 इंच, 43 इंच और 50 इंच के स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं। इन टीवी ग्राहकों को फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ बड़ा व्यू एरिया मिलेगा। वहीं, कंपनी ने इन चारों टीवी में बहुत पतले बेजल दिए हैं। खास फीचर की बात करें तो इन चारों टीवी में डाटा सेवर मिलेगा, जिससे ग्राहक कम डाटा खर्च कर ज्यादा कंटेंट देख सकेंगे। इसके अलावा कंपनी ने 20 वॉट के स्पीकर्स दिए हैं। साथ ही शाओमी ने इन स्मार्ट टीवी में एंड्रॉयड पाई 9.0 और पैंचवॉल 2.0 जैसे फीचर्स दिए हैं। ग्राहक इन चारों टीवी पर नेटफ्लिक्स को भी एक्सेस कर सकेंगे।

    1. एमआई टीवी 65 इंच - 54,999 रुपये

    2. एमआई टीवी 50 इंच - 29,9990 रुपये

    3. एमआई टीवी 43 इंच - 24,999 रुपये

    4. एमआई टीवी 40 इंच - 17,999 रुपये

    आपको बता दें कि कंपनी ने अपने सभी लेटेस्ट स्मार्ट टीवी में 4k तकनीक दी है।

    शाओमी ने खास फीचर्स से लैस स्मार्ट वॉटर प्यूरीफायर को पेश किया है। कॉम्पैक्ट डिजाइन की वजह से ग्राहक इस प्यूरीफायर को किसी भी जगह पर आसानी लगा सकते हैं। इस वॉटर प्यूरीफायर में 7 लीटर का वॉटर टैंक मिला है। इस प्यूरीफायर में 3 लेयर की मदद से पानी को शुद्ध किया जाता है। एमआई के इस प्यूरीफायर को मॉनिटर भी किया जा सकता है। कंपनी ने प्यूरीफायर को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए टीडीएस सेंसर और यूजर एप का दिया है। यूजर्स इस एप के माध्यम से प्यूरीफायर के फिल्टर की हेल्थ और पानी के फिल्टर होने की जानकारी हासिल कर सकेंगे। शाओमी की पहला प्यूरीफायर है, जिसमें डू इट यूअरसेल्फ का फिल्टर लगा है। वॉटर प्यूरीफायर की कीमत 11,999 रुपये है।

    स्मार्ट लिविंग इवेंट के दौरान कंपनी ने एमआई मोशन लाइट को भारतीय बाजार में उतारा है। एमआई मोशन लाइट में दो सेंसर मिलते हैं जो लाइट की पहचान करते हैं। इसके अलावा ग्राहक इस लाइट को 360 ड्रिग्री रोटेट कर सकेंगे। कंपनी की ये लाइट्स यूजर्स के घरों को स्मार्ट होम में बदल देगी। वहीं, यह लाइट तीन AAA बैटरी की मदद से चलेगी। शाओमी ने इसकी कीमत 599 रुपये रखी है। फिलहाल, कंपनी इस लाइट के केवल 500 यूनिट्स की ही सेल करेगी।

    और पढ़ें...