MWC 2020 में लॉन्च होगा realme X50 Pro 5G, कंपनी ने किया कंफर्म

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 10 Feb 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
realme First 5G Flagship Smartphone realme X50 Pro 5G at MWC 2020
realme X50 Pro 5G - फोटो : amar ujala

    भारत में बहुत ही कम समय में अपनी मजबूत पकड़ बनाने वाली स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी (realme) मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2020) में अपना पहला 5जी स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। रियलमी ने अपने एक बयान में कहा है कि 24-27 फरवरी के बीच स्पेन के बार्सिलोना में होने वाले MWC 2020 में वह realme X50 Pro 5G को लॉन्च करेगी। कंपनी के पहले 5जी स्मार्टफोन का थीम Speed of the Future है।

    कंपनी के बयान के मुताबिक मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के पहले दिन यानी 24 फरवरी को realme X50 Pro 5G को लॉन्च किया जाएगा। मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में रियलमी पहली बार हिस्सा ले रही है। रियलमी के इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 865 5G प्रोसेसर मिलेगा।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः Realme X2 Review : क्या वाकई यह फोन खरीदने लायक है?

    बता दें कि इसी साल जनवरी में रियलमी (Realme) ने लंबे समय से अपने पहले 5जी फोन एक्स 50 5जी (Realme X50 5G) को चीन में लॉन्च किया है। लोगों को रियलमी एक्स 50 5जी में दमदार प्रोसेसर और कैमरा का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा यह फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Realme X50 5G की कीमत

    कंपनी ने इस फोन के तीन रैम वेरिएंट चीन के स्मार्टफोन बाजार में उतारे हैं, जिसमें 6 जीबी रैम + 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज, 8 जीबी रैम + 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज और 12 जीबी रैम + 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज शामिल हैं। वहीं, रियलमी ने पहले वेरिएंट की 2,699 चीनी युआन (करीब 28,000 रुपये), दूसरे वेरिएंट की 2,499 चीनी युआन (करीब 25,800 रुपये) और तीसरे वेरिएंट की 2,999 चीनी युआन (करीब 31,000 रुपये) कीमत रखी है।

    Realme X50 5G की स्पेसिफिकेशन

    कंपनी ने इस फोन में 6.57 इंच का आईपीएस एचडी डिस्प्ले दिया है, जिसका 120 गीगा हर्ट्ज रिफ्रेश रेट है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 765जी का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यूजर्स इस फोन की इंटरनल स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ा सकते है।

    Realme X50 5G का कैमरा

    कंपनी ने इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 16 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर, 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस मौजूद हैं। साथ ही यूजर्स 16 और 8 मेगापिक्सल वाले डुअल पंचहोल कैमरा से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें