Valentine Special : दिल खोलकर करें 'उनसे' बातें, ये हैं बेस्ट अनलिमिटेड कॉलिंग प्लान

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 10 Feb 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
Valentine day 2020: Best prepaid plans with unlimited calling from jio airtel vodafone
prepaid plans - फोटो : amar ujala

    Valentine Special :

    वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान प्रेमी जोड़े एक-दूसरे के साथ ज्यादा-से-ज्यादा समय बिताने की कोशिश करते हैं। वैलेंटाइन पर एक-दूसरे के साथ वक्त बिताने के अलावा फोन पर भी बातें करना कई बार जरूरी हो जाता है। तो चलिए हम आपको जियो, एयरटेल और वोडाफोन के अनलिमिटेड कॉलिंग वाले प्लान के बारे मे बताते हैं जिनके जरिए आप अपने वैलेंटाइन के साथ बिना रुकावट के दिल खोलकर अनलमिटेड बातें कर सकेंगे। तो आइए डालते हैं इन प्रीपेड प्लांस पर एक नजर...

    airtel
    airtel

    Airtel का 399 रुपये वाला प्लान

    एयरटेल के इस प्लान में प्रतिदिन 1.5 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही आप इस प्लान के तहत किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी आपको विंक म्यूजिक, एक्सट्रीम और फ्री हेलो ट्यून की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में देगी। वहीं, इस पैक की वैधता 56 दिनों की है।

    vodafone
    vodafone

    Vodafone का 249 रुपये वाला प्लान

    इस प्लान में आपको 1.5 जीबी डाटा 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी आपको वोडाफोन प्ले और जी5 की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन देगी। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें