Realme X2 Review : क्या वाकई यह फोन खरीदने लायक है?

अजय वर्मा
अजय वर्मा, अमर उजाला, नोएडाअजय वर्मा
Mon, 20 Jan 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
Realme X2 Review In Hindi Know Price Offers And Specifications
realme x2 review - फोटो : amar ujala

    चीन की स्मार्टफोन मेकर कंपनी रियलमी ने पिछले साल दिसंबर में एक्स सीरीज के दमदार स्मार्टफोन एक्स 2 को भारतीय बाजार में उतारा था जिसमें चार कैमरे, दमदार प्रोसेसर और बैटरी का सपोर्ट मिला। इसके अलावा इस फोन को खास बनाने के लिए इसमें गेमिंग मोड दिया है, जो गेमिंग के अनुभव को बेहतर बनाता है। आज हम आपके लिए रियलमी एक्स 2 का रिव्यू लेकर आए है। इस रिव्यू के आधार पर आप जान सकेंगे कि वाकई यह मोबाइल खरीदने लायक है?

    Realme X2 की कीमत और उपलब्धता

    realme x2
    realme x2 - फोटो : amar ujala

    कंपनी ने इस फोन को तीन वेरिएंट के साथ बाजार में उतारा है, जिसमें 4 जीबी रैम +64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम +128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम +128 स्टोरेज शामिल हैं। वहीं, कंपनी ने पहले वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये, दूसरे वेरिएंट की 18,999 और तीसरे वेरिएंट 19,999 रुपये रखी है। लोग इस फोन को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक साइट से खरीद सकते है।

    विज्ञापन

    Realme X2 की स्पेसिफिकेशन

    realme x2
    realme x2 - फोटो : amar ujala

    रियलमी एक्स 2 में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। इस फोन में सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी। इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा इसमें 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कैमरे की बात करें तो रियलमी एक्स2 में चार रियर कैमरे हैं जिनमें पहला 64 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/1.8 है। वहीं दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल, तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी मिली है, जो फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है।

    Realme X2 का डिजाइन और स्क्रीन

    realme x2
    realme x2 - फोटो : amar ujala

    वैसे तो रियलमी एक्स 2 का डिजाइन बहुत आकर्षक है, लेकिन इसका लुक काफी हद तक रियलमी एक्स टी से मिलता है। इस फोन का बैक पैनल ग्लॉसी है, जो इसको प्रीमियम लुक देता है। इस फोन के एज कर्व्ड होने की वजह से इसको आसानी से पकड़ा जा सकता है। इसके अलावा इस फोन की बिल्ड क्वालिटी और फिनिश बेहद शानदार है। आपको इस फोन के राइट साइड में पावर बटन और लेफ्ट साइड में वॉल्यूम बटन का सपोर्ट मिलेगा। हालांकि, इस फोन की बटन पोजीशन ठीक नहीं है। इस वजह से कई बार पावर बटन और वॉल्यूम बटन एक साथ दब जाते हैं, जिससे स्क्रीनशॉट क्लिक हो जाता है। इससे आपको थोड़ी परेशानी होगी।

    रियलमी एक्स 2 की स्क्रीन काफी बड़ी है, जिससे वीडियो देखने से लेकर गेम खेलने तक में आनंद आता है। इसके अलावा आपको नीचे की तरफ चार्जिंग टाइप-सी पोर्ट, स्पीकर्स, माइक्रोफोन और इयरफोन पोर्ट का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही इसमें दो नैनो सिम स्लॉट भी दिए गए हैं। एक अपडेट के बाद आपको डार्क मोड जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

    Realme X2 की परफॉर्मेंस

    realme x2
    realme x2 - फोटो : realme

    हमने अपने रिव्यू के लिए हमें आठ जीबी रैम वाला वेरिएंट मिला था। इस फोन को लेटेस्ट एंड्रॉयड 9.0 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम और क्वालकॉम एसडीएम730जी एआईई ऑक्टा कोर प्रोसेसर का सपोर्ट मिला है, जिसकी वजह से यह बिना हैंग हुए चलता है। साथ ही इस फोन का फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर भी तेजी से काम करता है। हालांकि, आपको इसमें नोटिफिकेशन के लिए लाइट नहीं मिलेगी। वहीं, हेवी इस्तेमाल के बाद भी यह फोन गर्म नहीं होता है।

    इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका गेमिंग मोड है। जैसे ही आप इस फोन में पबजी मोबाइल जैसे हैवी साइज वाले गेम ओपन करेंगे, तो यह मोड अपने-आप एक्टिवेट हो जाएगा। साथ ही फोन की कुछ मेमोरी भी अपने-आप ऑप्टिमाइज हो जाएगी, जिससे आप गेमिंग का मजा ले सकेंगे। इस फोन की साउंड क्वालिटी एक स्पीकर होने के बावजूद बहुत शानदार है। इसके साथ ही आपको इस फोन में डॉल्बी एटमॉस फीचर मिलेगा, जो साउंड क्वालिटी को बेहतर बनाता है।

    Realme X2 की बैटरी और कनेक्टिविटी

    realme x2
    realme x2 - फोटो : amar ujala

    आपको रियलमी एक्स 2 में 4.0 फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ 4,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। इस फोन की बैटरी को शून्य से 100 फीसदी चार्ज होने में एक घंटे का समय लगता है। वहीं, यह फोन सिंगल चार्ज पर पूरे एक दिन तक काम करता है। वहीं, दूसरी तरफ कंपनी ने इसमें 4जी नैनो सिम स्लॉट, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई, रियलमी शेयर, नाइट शील्ड, ऑटो-रोटेट, पावर सेविंग, गूगल असिस्टेंट और फ्लैश लाइट जैसे फीचर्स दिए हैं।

    Realme X2 का कैमरा

    Realme x2 pro cam
    Realme x2 pro cam - फोटो : social media

    रियलमी एक्स2 में चार रियर कैमरे हैं जिनमें पहला 64 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/1.8 है। वहीं दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल, तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    यह फोटो 26 दिसंबर 2019 को लगे सूर्य ग्रहण की है। यह फोटो 8एक्स जूम पर क्लिक की गई है।

    Realme X2 Review : क्या वाकई यह फोन खरीदने लायक है?

    यह फोटो मैक्रो लेंस से क्लिक की गई है जो कि दो मेगापिक्सल का है। मैक्रो लेंस की परफॉर्मेंस संतोषजनक नहीं है, क्योंकि किसी छोटी चीज पर फोकस करने में परेशानी होती है जैसा कि आप इस फोटो में देख सकते हैं। कई बार फोकस होता है और कई बार नहीं होता है।

    Realme X2 Review : क्या वाकई यह फोन खरीदने लायक है?

    यह फोटो मटर के पौधे में लगे फूल की है। यह एक बेहतरीन फोटो है, एक झटके में इसे कोई डीएसएलआर की फोटो समझ सकता है। जूम करने के बाद भी फोटो की क्वालिटी खराब नहीं होती है,। बता दें कि यह फोटो मैक्रो लेंस से क्लिक की गई है।

    Realme X2 Review : क्या वाकई यह फोन खरीदने लायक है?

    यह फोटो भी एक Realme X2 के पोट्रेट मोड का एक नमूना है। इसमें आपको पानी की बूंद को साफ तौर पर देख सकते हैं। फोटो की क्वालिटी को लेकर भी किसी प्रकार का कोई संदेह नहीं है।

    Realme X2 Review : क्या वाकई यह फोन खरीदने लायक है?

    यह फोटो मैक्रो लेंस से क्लिक की गई है। इसमें आप देख सकते हैं कि फोकस सही तरीके से नहीं हो पाया है। मैक्रो लेंस के साथ एक दिक्कत यह भी है कि आप इस लेंस का इस्तेमाल खुद नहीं कर सकते। कैमरा जरूरत होने पर खुद ही मैक्रो लेंस को ऑन करता है।

    Realme X2 Review : क्या वाकई यह फोन खरीदने लायक है?

    Realme X2 के कैमरे में नाइट मोड तो दिया गया है लेकिन वह बखूबी काम नहीं करता है। इस फोटो को ही आप देखें तो नाइट मोड में थोड़ी सी शार्पनेस है और कुछ नहीं। इन दोनों फोटो को आप बारिकी से देखेंगे तो ही फर्क महसूस होगा। कुल मिलाकर नाइट मोड कुछ खास नहीं है।

    Realme X2 Review : क्या वाकई यह फोन खरीदने लायक है?

    वीडियोग्राफी की बात करें तो इस फोन से आप 4के वीडियोग्राफी कर सकते हैं, वह भी 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से। शानदार वीडियोग्राफी के लिए इसमें सुपर स्टिडी मोड दिया गया है जो कि जर्क से काफी बचाता है। उदाहरण के तौर पर यदि आप बिना ट्रायपॉड वीडियोग्राफी कर रहे हैं तो आप इस मोड को ऑन कर सकते हैं। वीडियो में जर्क नहीं मिलेगा।

    नोट- सभी फोटो को वेब के हिसाब से ऑप्टिमाइज किया गया है। जो आप फोटो देख रहे हैं वह वास्तविक साइज नहीं है।

    Realme X2 का निष्कर्श

    realme x2
    realme x2 - फोटो : amar ujala

    20,000 रुपये से कम कीमत में इस फोन को खरीदना समझदारी है, क्योंकि आपको इसमें अपग्रेडेड सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर का सपोर्ट मिलेगा। हालांकि, इस फोन को शाओमी और सैमसंग से कड़ी चुनौती मिल रही है। कुल मिलाकर कहें तो यह फोन आपको निराश नहीं करेगा। यदि इस रिव्यू को लेकर आपके मन में कोई सवाल है तो आप कॉमेंट में पूछ सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें