लॉन्चिंग से पहले विज्ञापन में दिखा Samsung Galaxy Z Flip का डिजाइन, जल्द होगा लॉन्च

सैमसंग (Samsung) के लेटेस्ट फोल्डेबल फोन गैलेक्सी जेड फ्लिप (Samsung Z Flip) की झलक रविवार को आयोजित हुए ऑस्कर अवार्ड के दौरान देखने को मिली थी। दरअसल, कंपनी ने इस अगामी फोन के विज्ञापन को ऑस्कर अवार्ड के दौरान जारी किया था, जिसमें इस डिवाइस के लुक को देखा गया था। इससे पहले भी गैलेक्सी जेड फ्लिप की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिनसे कुछ फीचर्स की जानकारी मिली थी। हालांकि, कंपनी ने अब तक इस फोन की लॉन्चिंग, कीमत और स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
सैमसंग के विज्ञापन में गैलेक्सी जेड फ्लिप के डिजाइन को देखा जा सकता है। साथ ही इस फोन को इस विज्ञापन में पर्पल और ब्लैक कलर ऑप्शन में स्पॉट किया गया है। लेकिन अब तक इस फोन के नाम की जानकारी नहीं मिली है। सूत्रों की मानें तो कंपनी इस फोल्डेबल फोन को गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में लॉन्च करेगी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस फोन की कीमत 1,500 यूरो (करीब 1,17,600 रुपये) रखेगी। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले गैलेक्सी फोल्ड को भारत में लॉन्च किया था, जिसकी बंपर सेल हुई थी।
सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप के फीचर्स की जानकारी अब तक नहीं मिली है। उम्मीद की जा रही हैं कि यूजर्स को इस डिवाइस में गैलेक्सी फोल्ड जैसे स्पेसिफिकेशन मिलेंगे। हालांकि, असल कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी।
सैमसंग का सबसे बड़ा कार्यक्रम 'Unpacked 2020' 11 फरवरी से शुरू होने वाला है। माना जा रहा है कि इस इवेंट में कई लेटेस्ट स्मार्टफोन पेश किए जाएंगे। इसके अलावा कंपनी गैलेक्सी एस 20 प्लस और एस 11 को उतारेगी और इन दोनों स्मार्टफोन्स में पांच कैमरा मिलने की उम्मीद है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए एक्सीनॉस 990 चिपसेट भी दिया जा सकता है।
- Nokia Smart tv को खरीदने का शानदार मौका, मिलेंगे शानदार ऑफर्स
- OnePlus 8 Pro की लॉन्चिंग डिटेल्स सोशल मीडिया पर हुई लीक, सामने आए कई फीचर्स
- Honor 9X का सस्ता वेरिएंट जल्द लेगा मार्केट में एंट्री, मिल सकता है 48 मेगापिक्सल का कैमरा!
- Xiaomi की लेटेस्ट Mi 10 सीरीज इस दिन होगी लॉन्च, मिलेगा लेटेस्ट फीचर्स का सपोर्ट