Realme Buds Air 2 Review: एक वैल्यू फॉर मनी ANC सपोर्ट वाला ईयरबड्स

रिलयमी ने हाल ही में अपने स्मार्टफोन नारजो 30 सीरीज के साथ Realme Buds Air 2 को पिछले सप्ताह लॉन्च किया गया है। Realme Buds Air 2 ईयरबड्स पिछले साल लॉन्च हुए Realme Buds Air का अपग्रेडेड वर्जन है। इसकी कीमत 3,299 रुपये है। ऐसे में एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन के साथ आने वाला यह सबसे सस्ता ईयरबड्स है। इसमें एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन और एप सपोर्ट जैसे फीचर्स हैं। आइए रिव्यू में जानते हैं कैसा है भारत सबसे किफायती ANC सपोर्ट वाला ईयरबड्स?

Realme Buds Air 2 Review: डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो ईयरबड्स की केस में पहले के मुकाबले कोई खास बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन बड्स की डिजाइन को लेकर बदलाव हुआ है। चार्जिंग केस काफी फिसलने वाला है। यदि आप उसे जेब में रखते हैं तो संभव है कि यह आसानी से कहीं गिर जाए और आपको पता भी ना चले। केस को ग्लॉसी प्लास्टिक से तैयार किया है जिसपर उंगलियों के निशान तेजी से आते हैं, हालांकि व्हाइट कलर वाले मॉडल पर आपको फिंगरप्रिंट्स नजर नहीं आएंगे। इसे क्लोजर ब्लैक और क्लोजर व्हाइट दो कलर में खरीदा जा सकता है। रिव्यू के लिए हमनें क्लोजर व्हाइट वेरियंट का इस्तेमाल किया। चार्जिंग केस के फ्रंट में एक एलईडी लाइट है जो कि बैटरी के बारे में बताती है, वहीं नीचे की ओर टाइप-सी पोर्ट और केस के राइट साइड में ऊपर की ओर एक बटन है जो कि पावर बटन है। बड्स की खूबसूरती की बात करें तो व्हाइट वेरियंट में बड्स प्योर व्हाइट है, लेकिन स्टेम सिल्वर कलर का है। रिव्यू के दौरान हमें ईयरबड्स के स्टेप की लंबाई थोड़ी ज्यादा लगी, हालांकि इतना भी नहीं कि हम परेशान हो जाएं। अब छोटे स्टेम वाले ईयरबड्स बाजार में आने लगे हैं। फिटिंग अच्छी है।

Realme Buds Air 2 Review: फीचर्स
रियलमी बड्स एयर 2 में Realme R2 चिप है। इसके अलावा इसमें 10mm का डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है। इसमें ट्रांसपैरेंसी मोड भी दिया गया है। इस ईयरबड्स में सुपर लो लैटेसी मोड है जिसे लेकर दावा है कि इसका रिस्पॉन्स डिले 88ms है जो कि मोबाइल गेमिंग के लिए परफेक्ट है। Realme Buds Air 2 को रियलमी लिंक (Realme Link) एप के जरिए भी कनेक्ट किया जा सकता है। एप के साथ कई सारे फीचर्स मिलेंगे। ईयरबड्स के चार्जिंग केस में यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलेगा। इसके साथ फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट है। दावा है कि 10 मिनट की चार्जिंग के बाद 120 मिनट का बैकअप मिलेगा। चार्जिंग केस और ईयरबड्स की कुल बैटरी लाइफ 25 घंटे की है।