LG Tone Free FN7 review: कैसा है UV चार्जिंग केस के साथ आने वाला यह ईयरबड्स

प्रदीप पाण्डेय
Mon, 22 Feb 2021 05:30 PM IST
LG Tone Free HBS FN7 True Wireless Earphones Review a UVnano Self Cleaning Earphones price in India and more
LG Tone Free FN7 - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    इलेक्ट्रॉनिक कंपनी एलजी ने कुछ दिन पहले भारतीय बाजार में अपने ट्रू वायरलेस ईयरबड्स LG Tone Free FN7 को पेश किया है। वैसे तो देखने में यह किसी आम ईयरबड्स जैसा ही है लेकिन इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह एक अल्ट्रा वॉयलेट (UV) केस के साथ आता है। इसके साथ मिलने वाला यूवी केस 99 फीसदी बैक्टीरिया को मारने में सक्षम है। LG Tone Free FN7 एक प्रीमियम ईयरबड्स है। इसकी कीमत 19,990 रुपये है। LG Tone Free FN7 को इस्तेमाल करना वाकई एक नया अनुभव रहा। आइए रिव्यू जानते हैं...

    LG Tone Free FN7
    LG Tone Free FN7 - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    LG Tone Free FN7 review: स्पेसिफिकेशन

    कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है। इसके अलावा इसमें गूगल फास्ट पेयर सर्विस का भी सपोर्ट है। ईयरबड्स में तीन माइक दिए गए हैं। दोनों ईयरबड्स में कंट्रोल के लिए टच का सपोर्ट है। दोनों ईयरबड्स में 55mAh की बैटरी दी गई है। बैटरी लिथियम आयन है। चार्जिंग केस यूवी के साथ है जिसमें 390mAh की बैटरी है। इसमें वायर फास्ट चार्जिंग के साथ-साथ वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट है। बड्स के साथ एपल सिरी और गूगल असिस्टेंट दोनों का सपोर्ट है। वॉटर और स्प्लैशप्रूफ के लिए इसे IPX4 की रेटिंग मिली है। ईयरबड्स के साथ LG TONE Free एप का भी सपोर्ट मिलेगा जिसकी मदद से आप ऑडियो इफेक्ट बदल सकेंगे। इसके अलावा इसके साथ SBC और AAC ब्लूटूथ कोडेक (codecs) का सपोर्ट है।

    LG Tone Free FN7
    LG Tone Free FN7 - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    LG Tone Free FN7 review: डिजाइन

    LG Tone Free FN7 की डिजाइन की बात करें तो इसकी डिजाइन काफी हद तक LG HBS FN6 जैसी है जिसकी कीमत 13,990 रुपये है। दोनों में सबसे बड़ा अंतर यह है कि LG Tone Free FN7 में एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन दिया गया है, जबकि LG Tone Free FN6 में यह फीचर नहीं है। दोनों ईयरबड्स में पेयरिंग के लिए एक-एक बटन दिए गए हैं। ईयरबड्स के साथ मिलने वाला चार्जिंक केस UVnano सेल्फ क्लिनिंग फीचर के साथ आता है। चार्जिंग केस की डिजाइन राउंड है और दोनों बड्स की साइज कॉम्पेक्ट है। बाजार में मौजूद कई ईयरबड्स के मुकाबले ये छोटे हैं। डिजाइन ग्लॉसी है। चार्जिंग केस के नीचे दो यूपी एलईडी लाइट्स दी गई हैं यानी दोनों बड्स के लिए एक-एक लाइट है। दोनों बड्स की फिटिंग अच्छी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें