XPG PRECOG Review: 40mm डुअल ड्राइवर वाला बेस्ट बजट गेमिंग हेडफोन

बाजार में आपको बहुत सारे हेडफोन मिल जाएंगे जिनमें कुछ वायर वाले हैं तो कुछ बिना वायर वाले हैं, लेकिन जब बात प्योर गेमिंग हेडफोन की बात आती है तो बहुत ही कम विकल्प आपको नजर आते हैं। एक्स्ट्रिम परफॉर्मेंस गियर (XPG) बाय ADATA का XPG PRECOG वायर गेमिंग हेडफोन हार्डकोर गेमर्स के लिए लॉन्च किया गया है। XPG PRECOG दुनिया का पहला डुअल ड्राइवर गेमिंग हेडफोन है। गेमिंग हेडफोन आम हेडफोन से काफी अलग होते हैं। गेमिंग हेडफोन का मतलब ही है कि आप गेम खेलने के दौरान दुश्मनों के पैरों की आवाज सुन सकें और यह तभी संभव है जब आपके गेमिंग हेडफोन में जबरदस्त ड्राइवर का इस्तेमाल किया गया हो। XPG PRECOG गेमिंग हेडफोन इस पैमाने पर खरा उतरता है या नहीं, आइए रिव्यू में जानते हैं...
XPG PRECOG Review: स्पेसिफिकेशन

सबसे पहले आपको बता दें कि XPG PRECOG एक प्योर वायर गेमिंग हेडफोन है जिसमें डिटैचेबल माइक है यानी आप अपनी सुविधानुसार माइक को हटा सकते हैं और फिर लगा सकते हैं। इस हेडफोन का वजन 362 ग्राम है। इसमें इलेक्ट्रोस्टेटिक, डायनेमिक डुअल ड्राइवर है जिसकी फ्रीक्वेंस 5Hz–50,000Hz है। इसके अलावा इसमें इनवायरमेंटल न्वाइज कैंसिलेशन (ENC), यूनी डायरेक्शनल माइक है जिसकी फ्रीक्वेंसी 20Hz–20,000Hz है। इसके अलावा पोर्ट की बात करें तो इसमें यूएसबी टाइप सी और 3.5एमएम का सपोर्ट है।

इसमें म्यूजिक मोड, वर्चुअल 7.1 मोड है। हेडफोन को रखने के लिए एक केस मिलेगा। केस में 1.3 मीटर का एक टाइप-सी केबल, 1.5 मीटर का 3.5एमएम केबल, टाइप ए टू टाइप सी 1.25 मीटर केबल, वाय केबल स्पलिटर केबल 1.36 मीटर का मिलेगा। इस हेडफोन के साथ दो साल की वारंटी मिल रही है। रिव्यू लिखे जाने तक अमेजन इंडिया पर XPG PRECOG की कीमत 8,979 रुपये थी। XPG PRECOG को लेकर दावा है कि यह दुनिया का पहला ऐसा वायर गेमिंग हेडफोन है जिसमें डुअल ड्राइवर्स हैं। इसमें 40mm के दो डायनेमिक ड्राइवर्स हैं जो कि खासतौर पर बास के लिए हैं।
XPG PRECOG Review: डिजाइन और बिल्ड क्वॉलिटी

XPG PRECOG की पैकेजिंग शानदार है। बॉक्स पर पहली नजर पड़ते ही आपको गेमिंग हेडफोन नजर आएगा। कलर इसका रेड एंड ब्लैक है। इसके साथ मिलने वाला केस भी काफी मजबूत है और उसके अंदर वायर और माइक रखने के लिए कई स्लॉट हैं। ईयरकप रेगुलर हेडफोन के मुकाबले बड़े हैं लेकिन आरामदायक हैं। इस हेडफोन की बॉडी प्लास्टिक, मेटल और रेक्सीन की बनी है। सभी मैटेरियल की क्वॉलिटी अच्छी है। हेडफोन को एडजस्ट करने में कोई परेशानी नहीं होती है।

फिटिंग और बिल्ड क्वॉलिटी अच्छी है। माइक्रोफोन के लिए अलग से इसमें एक पोर्ट दिया गया है जो कि 3.5एमएम का है। एक्स्ट्रा हाइट के लिए इसमें दो एजस्टेबल केबल हैं। डिजाइन और लुक प्रीमियम और प्रोफेशनल है। ईयरकप को 180 डिग्री तक घुमाया जा सकता है। सभी पोर्ट्स लेफ्ट ईयरकप में दिए गए हैं। तो कुल मिलाकर हमें यही कहेंगे कि डिजाइन और बिल्ड क्वॉलिटी से हमें कोई शिकायत नहीं है। डिजाइन और बिल्ड क्वॉलिटी के मामले में यह हेडफोन हमें पसंद आया।
XPG PRECOG Review: परफॉर्मेंस

जहां तक परफॉर्मेंस की बात है तो पहली बात यही है कि इसमें कनेक्टिविटी को लेकर आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। कनेक्टिविटी के लिए आपको इसमें माइक से लेकर 3.5एमएम और टाइप-सी तक पोर्ट मिलते हैं। गेमर्स के लिए इसमें तीन साउंड मोड्स हैं जिनमें 7.1 सराउंड साउंड मोड, FPS (फर्स्ट पर्सन शूटर) मोड और म्यूजिक मोड शामिल हैं। सराउंड मोड्स का मजा आपको गेमिंग के दौरान उम्मीद से ज्यादा मिलेगा। FPS मोड खासतौर पर शूटर्स के लिए है। माइक्रोफोन के साथ न्वाइज कैंसिलेशन भी मिलता है। इसके अलावा इसमें हाई रिजॉल्यूनशन ऑडियो भी मिलता है। इसमें डुअल हाईब्रिड ड्राइवर हैं जिनमें दो इलेक्ट्रोस्टेटिक और दो डायनेमिक शामिल हैं।

परफॉर्मेंस को लेकर हर मामले में यह हेडफोन उम्मीदों पर खरा उतरता है। म्यूजिक की एक-एक बिट के अलावा गेमिंग के दौरान फुट स्टेप को आसानी सुना जा सकता है। हेडफोन का बास, टेरिबल और माइक्रोफोन की परफॉर्मेंस काबिल-ए-तारीफ है। आवाज एकदम क्लियर है। सराउंड मोड थोड़ा कमजोर है। कई बार सराउंड साउंड थोड़ी देर से मिलती है। फुल वॉल्यूम के बाद भी आवाज खराब नहीं होती है। इस हेडफोन को लंबे समय तक भी इस्तेमाल भी किया जा सकता है। कानों में दर्द नहीं होता है। तो 20 दिनों तक म्यूजिक सुनने, फिल्म देखने और गेम खेलने के बाद हम यही कह सकते हैं कि XPG PRECOG 10,000 रुपये की रेंज में डुअल ड्राइवर के साथ एक बेस्ट गेमिंग हेडफोन है।
- LG Tone Free FN7 review: कैसा है UV चार्जिंग केस के साथ आने वाला यह ईयरबड्स
- EPOS Adapt 560 Review: एक ऑलराउंडर वायरलेस हेडफोन, वर्क फ्रॉम होम के लिए परफेक्ट
- Fujifilm Instax Mini Link Review: कितने काम का है यह इंस्टैंट मोबाइल फोटो प्रिंटर?
- Samsung Galaxy M02s Review: 10 हजार की रेंज में अपनी पकड़ मजबूत करती सैमसंग