Amazfit GTR 2e Review: 10,000 रुपये की रेंज में एक परफेक्ट स्मार्टवॉच

भारतीय स्मार्टवॉच मार्केट में अमेजफिट की पकड़ी काफी मजबूत है। वैसे भी बजट में अच्छे फीचर्स के साथ कई Amazfit की स्मार्टवॉच बाजार में मौजूद भी हैं। अपनी पकड़ को और भी मजबूत करने के लिए कंपनी ने हाल ही में दो नई स्मार्टवॉच Amazfit GTR 2e और Amazfit GTS 2e को लॉन्च किया है। इन स्मार्टवॉच को पिछले साल चीन में लॉन्च किया गया था और अब भारतीय बाजार में इन्हें उतारा गया है। इनमें से Amazfit GTR 2e को हमनें कई दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए पढ़ते हैं रिव्यू...

Amazfit GTR 2e Review: कीमत और स्पेसिफिकेशन
Amazfit GTR 2e की कीमत 9,999 रुपये है और इसे ओब्सीडियन ब्लैक, स्लेट ग्रे और मॉस ग्रीन कलर में खरीदा जा सकता है। फीचर्स की बात करें तो Amazfit GTR 2e मे 1.39 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जिसपर 2.5D कर्व्ड ग्लास है और डिस्प्ले बॉर्डरलेस है। डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 454x454 पिक्सल है। इसमें 471mAh की बैटरी है जिसे लेकर 45 दिनों के बैकअप का दावा है। इसके अलावा इसमें ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर सेंसर भी है। इस वॉच में 90 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं।

इसके अलावा इसमें 24 घंटे हर्ट रेट मॉनिटर, PAI हेल्थ असिस्टेंट सिस्टम, स्लीप मॉनिटरिंग और स्ट्रेस मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स हैं। इस वॉच में ऑफलाइन वॉयस असिस्टेंट और इनकमिंग कॉल का नोटिफिकेशन अलर्ट भी है। सेंसर की बात करें तो इसमें एक्सेलेरेशन सेंसर, जायरोस्कोप, 3 एक्सिस जियोमैग्नेटिक सेंसर, एंबियंट लाइट, एयर प्रेशर और टेंपरेचर मॉनिटर सेंसर है। वॉच का वजन 32 ग्राम है और यह 5ATM वॉटर रेसिस्टेंट है।
Amazfit GTR 2e Review: डिजाइन

डिजाइन की बात करें तो यह वॉच आपको प्रीमियम वॉच का फील देगी। वॉच हल्की है और स्ट्रैप सॉफ्ट है। ऐसे में 24 घंटे इसे इस्तेमाल करने पर भी कोई परेशानी नहीं होती है। वॉच की बॉडी एल्यूमीनियम एलॉय और प्लास्टिक की है। दो बटन दिए गए हैं जो कि राइट साइड में हैं। डिस्प्ले पर टेंपर्ड ग्लास का प्रोटेक्शन है और यह एंटी फिंगरप्रिंट कोटिंग के साथ आती है।

डिस्प्ले अच्छी है और लेकिन बेजल थोड़ा ज्यादा है। वॉच के साथ दिए गए स्ट्रैप की क्वॉलिटी अच्छी है। स्ट्रैप में सिलिकॉन की अच्छी क्वॉलिटी दी गई है। कड़ी धूप में भी डिस्प्ले अपना काम ठीक से करती है। खास बात यह है कि वॉच में अलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर भी है।

Amazfit GTR 2e Review: परफॉर्मेंस

अब जहां तक परफॉर्मेंस का सवाल है तो Amazfit GTR 2e को कंपनी के Zepp एप से कनेक्ट किया जा सकता है। वॉच में एक खास फीचर और है और वह है बॉडी टेंपरेचर सेंसर है। इससे महंगी Amazfit GTR 2 में आपको यह फीचर नहीं मिलता है। कंपनी ने इसमें अपना ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। एप स्विच करना और एक-से-दूसरे फीचर में जाना मुश्किलभरा काम नहीं है। डिस्प्ले वाइब्रेंट है। वॉच तेजी से काम करती है।

वॉच पर फोन पर आने वाले सभी नोटिफिकेशन को देखा जा सकता है। Amazfit GTR 2e का मुकाबला Mi Watch Revolve और Realme Watch S Pro से है। वॉच में आपको स्मार्ट रिकॉग्निशन मिलता है यानी आपकी एक्टिविटी ऑटोमेटिक ट्रैक होती है। इसके अलावा इसमें जीपीएस भी है।

सटीकता की बात करें तो स्लिप ट्रैकिंग फीचर परफेक्ट तरीके से काम करता है। वेकअप टाइम से लेकर डीप स्लीप तक वॉच रिकॉर्ड करती है। हर्ट रेट मॉनिटर और ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर की जांच हमने एपल वॉच सीरीज 6 के साथ की। हमारी जांच में एपल वॉच के मुकाबले जीटीआर 2ई की रिडींग 5 प्वाइंट कम रही। वॉच में आप म्यूजिक सिंक कर सकते हैं और वॉच के जरिए हेडफोन पर सुन सकते हैं।

इस वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग आपको नहीं मिलती है। यदि कोई फोन आता है तो आप उसे डिस्कनेक्ट कर सकते हैं या फिर साइलेंट कर सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें सिर्फ ब्लूटूथ ही मिलता है। वाई-फाई का सपोर्ट नहीं है। इस वॉच को हमने आईफोन 12 मिनी के साथ इस्तेमाल किया, हालांकि इसे आप एंड्रॉयड के साथ भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Amazfit GTR 2e Review: बैटरी

जहां तक बैटरी की बात है तो कंपनी ने इसकी बैटरी को लेकर कंपनी के दावे के मुताबिक बेसिक इस्तेमाल में बैटरी लाइफ 45 दिन, टिपिकल यूज में 24 दिन और हेवी यूज में 12 दिनों का बैकअप मिलेगा।

रिव्यू के दौरान हमनें अलवेज ऑन डिस्प्ले, 24 घंटे हर्ट रेट मॉनिटर, जीपीएस और स्लीप ट्रैकिंग का इस्तेमाल किया तो हमें 11वें दिन स्मार्टवॉच को चार्ज करना पड़ा। फुल चार्ज करने में करीब 2.5 घंटे का वक्त लग जाता है। चार्जिंग के लिए एक मैग्नेटिक डॉक मिलता है। वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट नहीं है।
तो कुल मिलाकर कहें तो यदि आप फिटनेस लवर हैं और बजट में एक क्लासी और अच्छी बैटरी वाली स्मार्टवॉच की तलाश में हैं तो Amazfit GTR 2e आपके लिए है।
- XPG PRECOG Review: 40mm डुअल ड्राइवर वाला बेस्ट बजट गेमिंग हेडफोन
- LG Tone Free FN7 review: कैसा है UV चार्जिंग केस के साथ आने वाला यह ईयरबड्स
- EPOS Adapt 560 Review: एक ऑलराउंडर वायरलेस हेडफोन, वर्क फ्रॉम होम के लिए परफेक्ट
- Fujifilm Instax Mini Link Review: कितने काम का है यह इंस्टैंट मोबाइल फोटो प्रिंटर?