डुअल फ्रंट कैमरे वाला यह फोन हुआ 6,000 रुपये सस्ता

अगर आप भी सेल्फी के शौकीन हैं और किसी स्मार्टफोन पर छूट का इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। 23 मार्च को भारत में लॉन्च हुए ओप्पो के डुअल सेल्फी कैमरे वाले फोन Oppo F3 Plus कीमत में कटौती की गई है। इस फोन को 6,000 रुपये की कटौती के साथ फिल्पकार्ट से खरीदा जा सकता है। इससे पहले भी इस फोन की कीमत में 3,000 रुपये की कटौती हुई थी।
ओप्पो एफ3 प्लस की नई कीमत और खासियत

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत डुअल सेल्फी कैमरा है। इसमें एक 16 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.0 है और दूसरा 8 मेगापिक्सल का है। कैमरे के पहले सेंसर में 76.4 डिग्री का वाइड एंगल लेंस और दूसरे में 120 डिग्री वाइड एंगल लेंस है। सेल्फी के लिए आप अपने हिसाब से एंगल को सेलेक्ट कर सकते हैं। इसमें स्मार्ट फेशियल रिकॉग्निशन भी दिया गया है जो आपको सही लेंस की जानकारी देता है। कैमरे में ब्यूटीफाई 4.0 ऐप, सेल्फी पैनोरमा, स्क्रीन फ्लैश और पाम शटर दिए गए हैं। रियर कैमरा भी 16 मेगापिक्सल का है।
ये भी पढ़ेंः एयरटेल के इस प्लान में मिलेगा 300GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग
ओप्पो F3 प्लस के अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसके होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर जो सिर्फ दो सेकेंड में अनलॉक हो सकता है। इसमें डुअल नैनो सिम सपोर्ट, एंड्रृॉयड 6.0 मार्शमैलो, 6 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले (रिजॉल्यूशन 1080x1920 पिक्सल), गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन, 1.95GHz का ऑक्टाकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 510 GPU, रैम 4 जीबी और स्टोरेज 64 जीबी है जिसे 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। फोन में 4000mAh की बैटरी है और इसकी कटौती के बाद नई कीमत 24,990 रुपये है।