सिर्फ 9,999 रुपये में खरीदें यह 4 कैमरे वाला स्मार्टफोन

अभी तक आप डुअल कैमरा वाला स्मार्टफोन यूज कर रहे होंगे, लेकिन भारत में अब 4 कैमरे वाले फोन भी सस्ते मिलने लगे हैं। अगर आप किसी 4 कैमरे वाले स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो आज आपकी तलाश पूरी हो गई है, क्योंकि आज आप सिर्फ 9,999 रुपये में 4 कैमरे वाला स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। तो आइए जानते हैं कहां मिलेगा यह फोन और क्या है इसकी खासियत?
InFocus Snap 4 में हैं 4 कैमरे, जानें ऑफर्स

दरअसल सितंबर में अमेरिकी मोबाइल निर्माता कंपनी इनफोकस ने भारत में अपने दो स्मार्टफोन लॉन्च किए थे जिनमें इनफोकस स्नैप 4 और टर्बो 5 प्लस शामिल हैं। InFocus Snap4 की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें 4 कैमरे दिए गए हैं। 2 कैमरे रियर पैनल पर हैं और दो कैमरे फ्रंट पैनल पर हैं। लॉन्चिंग के समय स्नैप 4 की कीमत 11,999 रुपये थे, वहीं अब यह फोन सिर्फ 9,999 रुपये में मिल रहा है। इस फोन को अमेजॉन से खरीदा जा सकता है। फोन के साथ 8,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर और रिलायंस जियो की ओर से 30 जीबी अतिरिक्त डाटा मिल रहा है
InFocus Snap 4 की स्पेसिफिकेशन

इनफोकस स्नैप 4 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5.2 इंच की एचडी डिस्प्ले, ऑक्टाकोर मीडियाटेक एमटी6750एन प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए टी-860 जीपीयू, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल एलईडी फ्लैश के साथ एक डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 8 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट में 8-8 मेगापिक्सल के दो कैमरे हैं। इसके अलावा फोन में 3000 एमएएच बैटरी, डुअल सिम सपोर्ट, फिंगरप्रिंट सेंसर, एंड्रॉयड नूगट 7.0 और 4जी सपोर्ट है।