एयरटेल के इस प्लान में मिलेगा 300GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, वैलिडिटी 360 दिन

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 06 Nov 2017 10:43 AM IST
विज्ञापन
Airtel introduces Rs 3999 Plan with 300GB Data for 360 Days
Airtel

    Airtel ने जियो से मुकाबले के लिए एक बार फिर कमर कस ली है। एयरटेल अभी तक मंथली और 84 जीबी डाटा वाला प्लान पेश कर रहा था, लेकिन इस बार कंपनी ने बड़ा दांव खेला है। एयरटेल ने इस बार अपने प्री-पेड ग्राहकों के लिए 360 दिनों वाला प्लान लॉन्च किया है। तो आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में।

    एयरटेल के इस प्लान में मिलेगा 300GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, वैलिडिटी 360 दिन

    सबसे पहले आपको बता दें कि एयरटेल का यह प्लान प्री-पेड ग्राहकों के लिए है। इस प्लान के तहत 300 जीबी हाई-स्पीड डाटा, रोज 100 मैसेज और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इसके अलावा रोमिंग में भी आउटगोइंग कॉलिंग फ्री होगी। इस प्लान की वैधता 360 दिनों की है।

    Airtel
    Airtel

    एयरटेल के इस प्लान की कीमत 3,999 रुपये है। इस प्लान की अच्छी बात यह है कि इसमें प्रतिदिन डाटा यूज की कोई सीमा नहीं है। अगली स्लाइड में जानें एयरटेल का रोज 3.5 जीबी डाटा वाला प्लान।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें