यह है दुनिया का सबसे छोटा ड्रोन, वजन सिर्फ 17 ग्राम

क्या आप भी किसी ऐसे ड्रोन की चाहत में हैं जो बहुत ही छोटा हो और कीमत भी बजट में हो? तो आपकी यह तलाश अब खत्म हो गई है, क्योंकि दुनिया का सबसे छोटा ड्रोन लॉन्च हो गया है। इस ड्रोन की वजन सिर्फ 17 ग्राम है। इस ड्रोन का नाम SKEYE Nano 2 FPV है और इसकी कीमत भी बजट में है। तो आइए जानते हैं इस खास ड्रोन की कीमत और खासियत।
SKEYE Nano 2 FPV की कीमत और खासियत

इस ड्रोन की सबसे खास बात यह है कि इसे आप अपने स्मार्टफोन से लिंक कर सकते हैं और रियल टाइम स्ट्रिमिंग कर सकते हैं। इस ड्रोन की मदद से शानदार एरियल शॉट लिए जा सकते हैं। इसके अलावा इस ड्रोन में 6 एक्सिस कंट्रोल है और इसमें एलईडी लाइट भी दी गई है। ऐसे में आप रात में आसानी से फोटो या वीडियो शूट कर सकते हैं।
यह ड्रोन फुल एचडी वीडियो शूट करने में सक्षम है। इसमें वाई-फाई सपोर्ट भी है। SKEYE Nano 2 FPV की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 64 डॉलर यानी करीब 42,000 रुपये है। इसे आप खरीद भी सकते हैं लेकिन आपको डॉलर में पेमेंट करना होगा। अगर आप इस खरीदते हैं तो भारत में इसकी डिलीवरी 24 नवंबर तक होगी।