नोटबंदी की सालगिरह पर Paytm को मिला BHIM का सपोर्ट, ऐसे करें यूज

जिस नोटबंदी के बाद पेटीएम के अच्छे दिन आए, उसी नोटबंदी की सालगिरह से ठीक 1 दिन पहले पेटीएम को भीम ऐप का सपोर्ट मिल गया है। अब आपको डिजिटल पेमेंट के लिए अलग-अलग ऐप रखने की जरूरत नहीं है। अगर आप पेटीएम ऐप यूज करते हैं तो अब पेटीएम से ही भीम के सपोर्ट से यूपीआई पेमेंट कर सकेंगे। पेटीएम को भीम का सपोर्ट मिलने से यूजर्स अब पेटीएम के जरिए ही अपना अकाउंट लिंक कर सकते हैं और आसानी से ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। बता दें कि इस समय पेटीएम के पास भारत में 20 करोड़ यूजर्स हैं।
पेटीएम में ऐसे यूज करें भीम ऐप

पेटीएम ऐप में से भी यूजर्स भीम ऐप यूज कर सकेंगे और आसानी से पैसे भेज और प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा पेटीएम ऐप की मदद से नए भीम अकाउंट्स भी बनाए जा सकेंगे। इस फीचर को यूज करने के लिए सबसे पहले अपने ऐप को अपडेट करें। अपडेट के बाद ऐप ओपन करने पर एड मनी के राइट साइड में आपको भीम ऐप का ऑप्शन मिलेगा। वहां से आप अपना बैंक अकाउंट सेलेक्ट करके यूपीआई पेमेंट शुरू कर सकते हैं।