Nokia 5.3: Nokia ने एक साथ भारत में लॉन्च किए चार नए फोन, शुरुआती कीमत 7,499 रुपये
Nokia 5.3 की शुरुआती कीमत 13,999 रुपयेNokia 125 फीचर फोन की कीमत 1,999 रुपयेNokia C3 एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है

विस्तार
एचएमडी ग्लोबल के स्वामित्व वाली कंपनी नोकिया ने भारतीय बाजार में अपने दो नए स्मार्टफोन और दो फीचर पेश किए हैं जिनमें Nokia C3, Nokia 125, Nokia 150 और Nokia 5.3 शामिल हैं। इनमें से Nokia 125 और Nokia 150 फीचर फोन हैं जबकि नोकिया सी3 और नोकिया 5.3 स्मार्टफोन हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...
नोकिया के इन चारों फोन की कीमतें
Nokia 5.3 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 15,499 रुपये है। इस फोन के 4 जीबी रैम वेरियंट की बिक्री 25 अगस्त से 2020 से अमेजन इंडिया और नोकिया के ऑनलाइन स्टोर से होगी। यह फोन श्यान, सैंड और चारकोल कलर वेरियंट में मिलेगा, जबकि 6 जीबी रैम वेरियंट की बिक्री एक सितंबर से होगी। Nokia 150 की कीमत 2,299 रुपये और Nokia 125 की कीमत 1,999 रुपये है।
Nokia C3 की स्पेसिफिकेशन

Nokia C3 एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है। इस फोन में 5.99 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसमें Unisoc SC9863A प्रोसेसर है जो कि एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। इस फोन में सिंगल रियर कैमरा है जो कि 8 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। नोकिया 3040mAh की बैटरी है जिसे लेकर 50 घंटे के टॉकटाइम का दावा किया गया है।
फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर और गूगल असिस्टेंट के लिए अलग से एक बटन मिलेगा। साथ ही इसमें 2 जीबी रैम और 3 जीबी रैम मिलेगी। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 16 जीबी स्टोरेज और 32 जीबी स्टोरेज मिलेगी। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, एफ रेडियो, माइक्रो यूएसबी और एफएम रेडियो मिलेगा।
इस फोन में एंड्रॉयड 10 मिलेगा। नोकिया के इस फोन में 6.55 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया गया है। कैमरे की बात करें तो इसमें चार रियर कैमरे हैं जिनमें 13 मेगापिक्सल, 5 मेगापिक्सल, 2 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के लेंस शामिल हैं। इस फोन में 64 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, एफ रेडियो, यूएसबी टाइप सी और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक है। इस फोन में 4000mAh की बैटरी है जो 10वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
- खुशखबरी! Apple ने भारत में शुरू किया नए iPhone SE का प्रोडक्शन, जल्द कम हो सकती हैं कीमतें
- 'बैंक' से आई मेल खोलने से पहले ध्यान से पढ़ें डोमेन का नाम, थोड़े से हेरफेर से होता है बड़ा फर्जीवाड़ा
- Jio ने एक साथ लॉन्च किए कई नए प्लान, बंपर डाटा के साथ DISNEY+ HOTSTAR VIP का सब्सक्रिप्शन
- Apple अपने इन तीन iPhones की जल्द बंद कर सकता है बिक्री, खरीदने से पहले पढ़ लें खबर