Apple अपने इन तीन iPhones की जल्द बंद कर सकता है बिक्री, खरीदने से पहले पढ़ लें खबर

श्रीधर मिश्रा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीश्रीधर मिश्रा
Mon, 24 Aug 2020 05:11 PM IST
iPhone XR to iPhone 11 Pro to iPhone 11 Pro Max Apple may discontinue sale of its three iPhones soon
Apple iPhone XR

    Apple (एप्पल) अपने कई आइफोन्स को जल्द बंद करने वाला है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अपने पिछले साल की बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन iPhone XR को आने वाले दिनों में डिस्कॉन्टिन्यू करने वाली है। वहीं, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max को भी कंपनी जल्द बंद कर सकती है। बता दें कि एप्पल ने अपने iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max को पिछले साल लॉन्च किया था। दरअसल इस अक्टूबर महीने में एप्पल अपने iPhone 12 सीरीज को लॉन्च करने वाला है, जिसके बाद iPhone XR, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max की बिक्री बंद हो सकती है।

    Apple iphone Xr video Review
    Apple iphone Xr video Review

    बंद होगी iPhone XR की बिक्री

    iAppleTimes की रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल अपने iPhone XR की कीमत को घटाने के बाजाए iPhone SE 2020 को इसका विकल्प बनाने के बारे में सोच रहा है। मालूम हो कि कंपनी ने iPhone SE 2020 को कुछ समय पहले ही लॉन्च किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी iPhone 12 सीरीज को लॉन्च करने के बाद iPhone XR को डिस्कन्टिन्यू करने की घोषणा कर सकती है।

    iPhone 11 versus iPhone XR Camera
    iPhone 11 versus iPhone XR Camera - फोटो : amar ujala

    2019 में खूब बिका iPhone XR

    iPhone XR की बिक्री को भले ही कंपनी बंद करने की सोच रही हो, लेकिन यह फैसला उतना भी आसान नहीं है। दरअसल पिछले साल iPhone XR कंपनी के सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन में से एक था। इस स्मार्टफोन का iPhone 11 की तरह ही ग्राहकों के बीच जबरदस्त डिमांड रही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें