3,000 रुपये सस्ता हुआ मोटोरोला का यह 5000mAh की बैटरी वाला फोन

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 14 Jun 2019 09:57 AM IST
विज्ञापन
Motorola One Power price cut in India upto Rs 3,000, here is the details
Motorola One Power

    मोटोरोला ने पिछले साल भारत में अपना स्मार्टफोन मोटोरोला वन पावर लॉन्च किया था। लॉन्चिंग के दौरान मोटोरोला वन पावर की कीमत 15,999 रुपये थी लेकिन अब इस फोन को सिर्फ 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। मोटोरोला वन पावर की नई कीमत फ्लिपकार्ट पर देखी भी जा सकती है।

    फोन की खासियतों की बात करें तो मोटोरोला वन पावर में एंड्रॉयड वन दिया गया है। इसके अलावा मोटोरोला वन पावर में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। मोटोरोला ने दावा किया है कि इस फोन में आप नेटफ्लिक्स और अमेजन के एचडी वीडियो देख सकेंगे, क्योंकि मोटोरोला वन पावर वाइडवाइन एल1 सर्टिफाइड है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः तीन रियर कैमरे के साथ मिलने वाले 10 स्मार्टफोन, शुरुआती कीमत 6,999 रुपये

    मोटोरोला वन पावर की स्पेसिफिकेशन

    फीचर्स की बात करें तो मोटोरोला वन पावर में एंड्रॉयड ओरियो 8.1 मिलेगा और कंपनी का दावा है कि इस फोन को एंड्रॉयड पाई 9.0 का भी अपडेट मिलेगा। मोटोरोला वन पावर में 6.2 इंच की फुल एचडी प्लस LCD मैक्स विजन डिस्प्ले मिलेगी जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू, 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः दिल्ली में चल रहे मोबाइल नेटवर्क बूस्टर का भंडाफोड़, दूरसंचार विभाग ने 16 जगहों पर मारे छापे

    मोटोरोला वन पावर के कैमरे की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा मिलेगा जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का होगा, वहीं फ्रंट कैमरा 12 मेगापिक्सल का होगा। फोन में 5000 एमएएच की बैटरी मिलेगी जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि 15 मिनट की चार्जिंग में 6 घंटे का बैकअप मिलेगा। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें