फेसबुक लॉगिन में हो रही है दिक्कत तो हो जाएं अलर्ट, हैकर्स के निशाने पर हैं आप

दुनिया जितना डिजिटल हो रही है उतना ही साइबर क्राइम ग्रो कर रहा है। साइबर क्रिमिनल आए दिन ऑनलाइन यूजर्स को अपना शिकार बनाने के लिए तरह-तरह के तरीके इजाद कर रहे हैं। कई बार वे आपको कॉल करके ओटीपी (One Time Passwoord) पूछते हैं तो कई बार आपसे ये कहकर क्रेडिट कार्ड की डिटेल मांगते हैं कि आपका कार्ड ब्लॉक हो गया है। हाल ही में दिल्ली पुलिस की साइबर ने ऐसे शख्स को पकड़ा है जो दिल्ली पुलिस की साइबर सेल का अधिकारी बनकर लोगों को अपना शिकार बनाता था। इसके लिए वह फेसबुक अकाउंट को हैक करके चूना लगाता था।
ये भी पढ़ें- स्मार्टफोन को हैकर से इन 5 तरीकों से बचाएं
सबसे पहले ये हैकर्स लोगों को कॉल करते हैं और कहते हैं कि वे दिल्ली पुलिस की साइबर सेल से बोल रहे हैं। ये इतने होशियार हैं कि मोबाइल पर कॉल आने पर ट्रूकॉलर साइबर सेल दिखता है, इसलिए लोगों को शक भी नहीं होता है। इसके बाद वे कहते हैं आपके फेसबुक अकाउंट या ट्विटर अकाउंट में दिक्कत है उसे ओटीपी के जरिए फॉरगेट पासवर्ड करें। अब जैसे ही यूजर्स ओटीपी के लिए फॉरगेट पासवर्ड करता है वे उनके अकाउंट को अपने कब्जे में ले लेते हैं और प्राइमरी ई-मेल आईडी को चेंज कर देते हैं।
फिर यूजर्स को कहते हैं कि आपके अकाउंट का एक्सेस उनके कब्जे में है और पेज का एक्सेस वापस लेने के लिए 2,000 रुपये देने होंगे। इसके बाद जब यूजर्स 2,000 रुपये पे कर देते हैं तो ये हैकर्स अकाउंट का एक्सेस देने से मना कर देते हैं और फिर से पैसे की मांग करने लगते हैं। फिर लगातार यूजर्स को ब्लैकमेल करते हैं।