Motorola Edge+ खास फीचर्स के साथ आज भारत में होगा लॉन्च, जानिए संभावित कीमत
Motorola Edge+ आज भारत में होगा लॉन्चमिलेगा 108 मेगापिक्सल का कैमराकीमत होगी वनप्लस 8 प्रो और एमआई 10 के आस-पास

विस्तार
मोटोरोला (Motorola) आज अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन एज प्लस (Motorola Edge+) को भारत में लॉन्च करने वाला है। भारतीय यूजर्स को इस स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 10, एचडी डिस्प्ले, 108 मेगापिक्सल का कैमरा और लेटेस्ट प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले मोटोरोला एज और एज प्लस स्मार्टफोन को अमेरिका में पेश किया था। तो आइए जानते हैं मोटोरोला एज प्लस की संभावित कीमत के बारे में विस्तार से...
Motorola Edge+ स्मार्टफोन की संभावित कीमत
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मोटोरोला एज प्लस स्मार्टफोन की कीमत वनप्लस 8 प्रो और एमआई 10 के आस-पास होगी। साथ ही इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। इससे पहले मोटोरोला एज प्लस स्मार्टफोन को 999 डॉलर (करीब 75,300 रुपये) के प्राइस टैग के साथ अमेरिकी बाजार में उतारा गया था।
इसे भी पढ़ें: अब फ्लिपकार्ट से भी खरीदा जा सकेगा दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन
Motorola Edge+ स्मार्टफोन का लॉन्चिंग कार्यक्रम
मोटोरोला एज प्लस स्मार्टफोन को ऑनलाइन इवेंट के जरिए भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। इस लॉन्चिंग कार्यक्रम को कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकेगा।
Motorola Edge+ स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन
मोटोरोला एज प्लस में 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस ओएलईडी डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज है। साथ ही इस स्मार्टफोन में 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 एसओसी चिपसेट दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कैमरे की बात करें तो यूजर्स को इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, 16 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 8 मेगापिक्सल का टेलीफॉटो लेंस मौजूद है। इसके अलावा इस फोन के फ्रंट में 25 मेगापिक्सल का सेल्फी दिया है।
इसे भी पढ़ें: अमेरिका में एपल के 25 स्टोर्स खुले, जल्द खुलेंगे अन्य 100 स्टोर्स
Motorola Edge+ की कनेक्टिविटी और बैटरी
कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 5G, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 5,000mAh बैटरी मिली है, जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग और 15 वॉट वायरसलेस चार्जिंग फीचर से लैस है।