आपको भी है गेम खेलने का शौक, तो ये स्मार्टफोन बनेंगे आपकी पहली पसंद
इन गेमिंग स्मार्टफोन में मिलेगा हाई एंड प्रोसेसरशानदार गेमिंग एक्सपेरियंस के लिए मिलेगी 6GB रैमकीमत 20,000 रुपये से कम

आज के दौर में गेमिंग का महत्व इतना बढ़ गया है कि अब ज्यादातर कंपनियां गेमिंग स्मार्टफोन ही बाजार में उतार रही हैं। उदाहरण के तौर पर Nubia ने पिछले महीने ही गेमिंग फोन को लॉन्च किया था, हालांकि इन डिवाइसेज की कीमत इतनी महंगी होती हैं कि लोग केवल इनके बारे में खरीदने की सोच ही सकते हैं। लेकिन आज हम गेमिंग लवर्स के लिए कुछ बजट रेंज वाले गेमिंग स्मार्टफोन लेकर आए हैं, जिनकी कीमत 20,000 रुपये से कम है। तो आइए इन स्मार्टफोन पर डालते हैं एक नजर...

Realme X2
अगर आप गेमिंग स्मार्टफोन खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो आप इस डिवाइस को अपने लिए चुन सकते है। इस स्मार्टफोन के 6GB+128GB स्टोर वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। फीचर्स की बात करें तो आपको इसमें 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज और क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा।

Poco X2
पोको एक्स2 स्मार्टफोन गेमिंग के लिए बेहतर है। इस स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो आपको इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले, 6 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज, एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा।
- Realme Narzo 10 स्मार्टफोन की आज है पहली सेल, मिलेंगे शानदार ऑफर्स
- Moto G8 Power Lite जल्द भारत में देगा दस्तक, मिल सकती है पावरफुल बैटरी
- Samsung Galaxy A11 और Galaxy A31 स्मार्टफोन से उठा पर्दा, मिलेगा दमदार बैटरी का सपोर्ट
- 20,000 रुपये से कम कीमत में आते हैं ये खास स्मार्ट टीवी, यहां देखें पूरी लिस्ट