अमेरिका में एपल के 25 स्टोर्स खुले, जल्द खुलेंगे अन्य 100 स्टोर्स

विस्तार
एपल ने अमेरिका में अपने 25 स्टोर्स को फिर से खोलने का एलान किया है। कंपनी ने कहा है कि उसके स्टोर्स धीरे-धीरे खोले जा रहे हैं और इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग जैसी नियमों का गंभीरता से पालन किया जाएगा। एपल ने संक्रमण को देखते हुए ग्रेटर चीन के बाहर अपने सभी स्टोर बंद कर दिए। इसके बाद जनवरी में कंपनी ने ग्रेटर चीन में भी 50 से अधिक स्टोर्स को बंद किया, हालांकि मार्च के अंत तक इन्हें फिर से खोल दिया गया।
कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर स्टोर्स को खोलने को लेकर एक नोट भी पब्लिश किया है जिसमें लिखा है, 'हम अपने स्टोर्स को तभी खोल रहे हैं जब हमें लग रहा है कि वहां का माहौल बढ़िया हो गया है।' यह नोट एपल के रिटेल प्रमुख डेर्ड्रे ओ ब्रायन ने लिखा है। फिर से खुल रहे स्टोर्स में सोशल डिस्टेंसिंग का कायदे से पालन होगा। इसके अलावा स्टोर में भीड़ को इकट्ठा नहीं होने दिया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः Samsung Galaxy A51 बना दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन
इससे पहले पिछले सप्ताह ही अमेरिका में एपल के पांच स्टोर्स फिर से खुले हैं। स्टोर्स में काम करने वाले कर्मचारियों को स्टोर में घुसने से पहले शरीर का तापमान जांचा रहा है और फेस मास्क को अनिवार्य किया गया है। बता दें कि पूरी दुनिया में एपल के कुल 510 स्टोर्स हैं जिनमें से 271 अमेरिका में हैं। वहीं 9to5Mac ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मंगलवार से इटली में भी एपल के 10 स्टोर खोले जा रहे हैं।
गौरतलब है एपल ने पिछले महीने ही अपना सबसे सस्ता आईफोन iPhone SE 2 पेश किया है जिसकी शुरुआती कीमत भारत में 42,500 रुपये है। इस फोन में सिंगल रियर और फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा इसमें 265 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। iPhone SE 2 में 4.7 इंच की रेटिना एचडी डिस्प्ले दी है जिसके साथ एचडीआर 10 प्लेबैक और डॉल्बी विजन का सपोर्ट है।
- Sprint के ये हैं बेस्ट पोस्टपेड प्लान, मुफ्त में मिलेगी प्रीमियम एप की सब्सक्रिप्शन
- कैसे जीतेंगे लॉकडाउन 4.0 में कोरोना के खिलाफ जंग, जब सरकारी कर्मी ही बंद रखेंगे फोन का ब्लूटूथ!
- Google Meet को फ्री करने का मिला फायदा, पांच करोड़ पहुंचा डाउनलोड का आंकड़ा
- रिपोर्ट से हुआ खुलासा, व्हाट्सएप के IOS बीटा वर्जन में जुड़ा Messenger Rooms टूल