अब फ्लिपकार्ट से भी खरीदा जा सकेगा दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन
अब फ्लिपकार्ट से भी खरीदा जा सकेगा Redmi Note 8 Proइससे पहले अमेजन और mi.com से हो रही थी बिक्रीदुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन है Redmi Note 8 Pro

विस्तार
शाओमी का लोकप्रिय बजट स्मार्टफोन Redmi Note 8 Pro अब ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से भी खरीदा जा सकता है। इससे पहले रेडमी नोट 8 प्रो की बिक्री अमेजन इंडिया और शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट से हो रही थी। कीमत को लेकर कोई बदलाव नहीं किए गए हैं।
इसके अलावा रैम और स्टोरेज वेरियंट भी पहले वाले ही हैं। फ्लिपकार्ट पर इस Redmi Note 8 Pro के उपलब्ध होने की जानकारी RedmiIndia ने ट्वीट करके दी है। बता दें कि रेडमी नोट 8 प्रो दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन है। रेडमी नोट 8 प्रो की लाखों यूनिट्स केवल भारत में बिकी हैं।
इस फोन को भारत में पिछले साल अगस्त में लॉन्च किया गया था। इस फोन को भारत में 14,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया था, लेकिन एक अप्रैल को जीएसटी की नई दरें लागू होने के बाद फनो की कीमत में इजाफा हुआ है। रेडमी नोट 8 प्रो के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट को फिलहाल 15,999 रुपये में, 6 जीबी रैम और 128 जीबी मॉडल को 16,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 18,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
इस फोन में एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित MIUI 10 मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। इस फोन में मीडियाटेक का हीलियो G90T प्रोसेसर है जिसे खासतौर पर गेमर्स के लिए बनाया गया है। इस फोन में 8 जीबी रैम मिलेगी और कूलिंग के लिए लिक्विड कूलिंग सपोर्ट मिलेगा।