Amazfit बना रही है स्पेशल फेस मास्क, अपने आप हो जाएगा साफ

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 18 May 2020 06:50 PM IST
सार

मास्क में लगी है अल्ट्रा वॉयलेट लाइटपूरी तरह से ट्रांसपैरेंट है यह मास्कबाजार में आने में लग जाएगा 12 महीने तक का वक्त

विज्ञापन
Amazfit Parent Huami Developing Self-Disinfecting Mask Called Aeri
Amazfit Aeri self-disinfecting mask - फोटो : techcrunch

    विस्तार

    संक्रमण फैलने के बाद मास्क की मांग तेज हो गई है। कई लोग एन95 मास्क इस्तेमाल कर रहे हैं तो कई लोग घर पर बने मास्क ही पहन रहे हैं। सरकार भी घर पर बने मास्क पर जोर दे रही है। मास्क के साथ एक समस्या है उसे धोने और फिर से वायरस मुक्त करने की, क्योंकि एन95 जैसे महंगे मास्क भी 24 घंटे बाद बेकार हो जाते हैं।

    इस समस्या को दूर करने के लिए शाओमी के स्वामित्व वाली कंपनी Huami अपने ब्रांड अमेजफिट (Amazfit) के तहत एक ऐसा मास्क लॉन्च करने की तैयारी कर रही है जो आप अपने आप डिसइनफेक्ट (वायरस मुक्त) हो जाएगा।

    विज्ञापन

    अमेजफिट के इस सेल्फ डिसइनफेक्टिंग मास्क को ‘Aeri' नाम दिया गया है। अब सवाल यह है कि आखिर यह मास्क अपने आप डिसइनफेक्ट कैसे हो सकता है। तो आपको बता दें कि कंपन ने इसमें अल्ट्रा वॉयलेट (UV) लाइट का सपोर्ट दिया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः Google Meet को फ्री करने का मिला फायदा, पांच करोड़ पहुंचा डाउनलोड का आंकड़ा

    इस मास्क में बिजली सप्लाई के लिए एक प्लग भी है जिसे बिजली से कनेक्ट करने पर महज 10 मिनट में अल्ट्रा वॉयलेट लाइट के जरिए मास्क खुद ही साफ हो जाएगा, हालांकि अल्ट्रा वॉयलेट की मदद से मास्क के अंदर का ही हिस्सा साफ होगा। बाहरी हिस्से को आपको साफ करना होगा।

    इस मास्क में निकालने योग्य एन95 मास्क के स्टैंडर्ड के फिल्टर दिए गए हैं, हालांकि इस मास्क का फिलहाल प्रोटाइप ही सामने आया है। हुआमी के औद्योगिक डिजाइन के उपाध्यक्ष पेंगताओ यू के मुताबिक इस मास्क को बाजार तक पहुंचने में छह से 12 महीने का वक्त लगता है।

    इस मास्क की एक और खासियत है कि यह पारदर्शी यानी ट्रांसपैरेंट है। ऐसे में फेस अनलॉक वाले फोन को अनलॉक करने में परेशानी नहीं होगी। इस मास्क को एंटी फॉग मैटेरियल से तैयार किया जा रहा है ताकि सांस की वजह से इसमें भाप ना बन जाए।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें