मोटो के किफायती स्मार्टफोन की तस्वीरें सामने आई

कुछ दिनों पहले लेनोवो ने अपना नया स्मार्टफोन मोटो जी 5 प्लस बाजार में लॉन्च किया। अभी ये फोन दुनिया भर के सभी बाजार में पहुंचा भी नहीं था कि कंपनी के नए स्मार्टफोन की तस्वीरें लीक हो गई है। तस्वीर में दिख रहे स्मार्टफोन का नाम मोटो सी प्लस, मोटो ई सीरीज और मोटो जेड-2 बताया जा रहा है। फोटोज के माध्यम से इन स्मार्टफोन के डिजाइन की जानकारी मिली है।
ये तस्वीरें टिप्सटर @OnLeaks द्वारा लीक की गई, जिसमें स्मार्टफोन का नाम मोटो सी, मोटो सी प्लस, मोटो ई4 और मोटो जेड-2 बताया जा रहा है। हालांकि इन स्मार्टफोन की कीमत और लॉन्चिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
इससे पहले भी हमनें आपको मोटो ई4 और ई4 प्लस के स्पेसिफिकेशन लीक की जानकारी दी थी। इन स्मार्टफोन के जरीए कंपनी बाजार में मौजूद ई सीरीज के फोन को रिप्लेस करने का प्लान बनाया है। लीक तस्वीर में साफ नजर आ रहा है कि स्मार्टफोन एक मेटल बॉडी फोन होगा।
जानें मोटो सी के फीचर

खबरें ये भी है कि मोटो ई4 में होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह ई सीरीज का फिंगरप्रिंट सेंसर वाला पहला स्मार्टफोन होगा। लीक तस्वीर में मोटो सी और मोटो सी प्लस का भी जिक्र किया गया है।
ये भी पढ़ें : मोटोरोला जल्द करेगी ई-4 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन
कंपनी इन स्मार्टफोन को किफायती दाम में पेश करने की योजना बना रही है। इन फोन में 4जी वीओएलटीई और दूसरे स्टैंडर्ड फीचर दिए जाएंगे। मोटो सी और मोटो सी प्लस का डिजाइन हाल में लॉन्च हुए मोटो स्मार्टफोन के जैसा ही है। वैसे ये कोई पहला मामला नहीं है जब मोटो के स्मार्टफोन की तस्वीरें लीक हुई है। इससे पहले भी कई मौकों पर मोटो के स्मार्टफोन की तस्वीरें लीक हो चुकी हैं।