जियो के जवाब में एयरटेल ने लॉन्च किया डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला प्लान

amarujala.com - Written by : प्रदीप पाण्डेय
Thu, 13 Apr 2017 06:42 PM IST
Airtel Offer with Unlimited Calls and Data at Just Rs 399 for 70 Days
new plan

    जियो के धन धना धन ऑफर लॉन्च करने के बाद एयरटेल ने भी 399 रुपये का नया प्लान लॉन्च कर दिया है। इस प्लान की वैधता 70 दिनों की होगी। इस प्लान के तहत ग्राहकों को 70 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा की सुविधा मिलेगी।

    क्या है 399 रुपये का अनलिमिटेड प्लान

    रिपोर्ट के मुताबिक जियो के जवाब में लॉन्च हुए एयरटेल के 399 रुपये वाले प्लान में किसी भी नेटवर्क पर 70 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग होगी और 70 जीबी डाटा मिलेगा। डाटा यूज की सीमा प्रतिदिन 1 जीबी होगी। हालांकि यह प्लान सिर्फ 4जी हैंडसेट यूजर्स के लिए ही है। जिन यूजर्स के पास 4 जी हैंडसेट नहीं है उन्हें यह प्लान नहीं मिलेगा।

    एयरटेल ने एक और प्लान पेश किया है जिसकी कीमत 244 रुपये है। इस प्लान के तहत 70 दिनों तक अनलिमिटेड डाटा मिलेगा और अनलिमिटेड एटरटेल टू एटरटेल कॉलिंग मिलेगी। हालांकि इस प्लान के तहत भी यूजर्स के पास 4जी हैंडसेट होना जरूरी है।

    इसके अलावा एयरटेल ने जियो के 509 रुपये प्लान के जवाब में 648 रुपये का प्लान पेश किया है जिसमें सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 2 जीबी 4 जी डाटा रोज मिलेगा। प्लान की वैधता 90 दिनों की होगी। एयरटेल का यह प्लान केवल प्रीपेड यूजर के लिए है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें