ZOOOK ने लॉन्च किया नया ईयरबड्स, मिलेगी 3200mAh की बैटरी

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 17 Feb 2020 05:47 PM IST
विज्ञापन
ZOOOK Launches Rocker Thunder Buds TWS Earphones Battery Life of upto 100 hrs
zoook Rocker ThunderBuds TWS - फोटो : amar ujala

    फ्रांस की ऑडियो ब्रांड जूक (ZOOOK) ने भारत में नया ईयरबड्स Rocker ThunderBuds TWS पेश किया है। जूक रॉकर थंडरबड्स की बैटरी को लेकर 100 घंटे के बैकअप दावा किया गया है, हालांकि शर्त यह है कि बैटरी तभी 100 घंटे चलेगी जब आप हर रोज दो घंटे इस्तेमाल करते हैं।

    Rocker ThunderBuds TWS की स्पेसिफिकेशन

    जूक के इस ईयरबड्स की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें डुअल माइक्रोफोन दिया गया है। ऐसे में कॉलिंग के लिए आप दोनों बड्स से आप अलग-अलग इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके साथ मिलने वाले चार्जिंग केस 25 बार बड्स को चार्ज कर सकती है। इसके लिए केस में 3200एमएच की बैटरी दी गई है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः जल्द ही 700 रुपये तक महंगे हो सकते हैं स्मार्टफोन, 15-20 दिनों में बढ़ जाएंगी कीमतें

    जूक के इस ईयरबड्स में टच कंट्रोल है जिसकी मदद से आप म्यूजिक प्ले, पॉश, री-डायल और असिस्टेंट को ऑन कर सकते हैं। ऑडियो क्वालिटी को लेकर कंपनी ने अल्ट्रा क्लियर साउंड का जावा किया है। जूक के इस ईयरबड्स को IPX5 रेटिंग मिली है। ऐसे में पानी की छींटे या पसीने का इस पर कोई असर नहीं होगा। इसमें ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है। इसकी चार्जिंग केस में बैटरी लेवल के लिए एक इंटिकेटर भी दिया गया है। जूक के इस ईयरबड्स की कीमत 2,999 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि इससे पहले जूक ने भारत में अपना पहला होम सिक्योरिटी कैमरा Eagle Cam 100 लॉन्च किया है। जूक के इस कैमरे में 360 डिग्री पैन और 90 डिग्री टिल्ट दिया गया है। ऐसे में आपको पूरी तरह से कवरेज मिलेगी। जूक ईगल कैम 100 एक फुल एचडी सीसीटीवी कैमरा है जिसमें 2 मेगापिक्सल लेंस दिया गया है।

    इस कैमरे में 128 जीबी तक की एसडी कार्ड स्टोरेज का सपोर्ट है। कैमरे में वाई-फाई और लैन की भी सुविधा है। इसके अलावा इसमें अमेजन एलेक्सा का सपोर्ट है। कैमरे को स्मार्टफोन से कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा इसे बोलकर भी कंट्रोल किया जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें