5,499 रुपये में लॉन्च हुआ Itel Vision 1, मिलेगी 4000mAh की बैटरी
Itel Vision 1 में 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज हैItel Vision 1 में 4000 एमएएच की बैटरी हैफोन के कैमरे की डिजाइन आईफोन 11 सीरीज की तरह है

विस्तार
आईटेल ने भारत में अपना एक नया स्मार्टफोन Itel Vision 1 लॉन्च किया है। इस फोन में एचडी प्लस डिस्प्ले के दी गई है। इसके अलावा इसके रियर कैमरे की डिजाइन आईफोन 11 सीरीज की तरह है। आईटेल के इस फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है।
Itel Vision 1 में डुल सिम सपोर्ट है। इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड पाई 9.0 मिलेगा। आईटेल के इस फोन में 6 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1560 पिक्सल है। फोन में यूनिसॉक का ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके अलावा फोन में 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज दी गई है जिसे 128 जीही तक बढ़ाया जा सकता है।
आईटेल के इस फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है जिनमें से एक कैमरा 8 मेगापिक्सल का और दूसरा लेंस 0.08 मेगापिक्सल का डेफ्थ लेंस है। कैमरे की डिजाइन आईफोन 11 सीरीज की तरह है। रियर कैमरे के साथ फ्लैश लाइट भी मिलेगी। इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ब्यूटी मोड, पोट्रेट मोड, एचडीआर और सीन डिटेक्शन जैसे फीचर्स मिलेंगे।