Redmi 8A Dual को खरीदने का शानदार मौका, मिलेंगे बंपर ऑफर्स
Redmi 8A Dual की आज पहली सेल हैरेडमी 8ए डुअल की सेल में ग्राहकों को शानदार ऑफर्स और डील्स मिलेंगीशाओमी ने रेडमी 8ए डुअल को 11 फरवरी के दिन लॉन्च किया था

विस्तार
शाओमी के लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन रेडमी 8ए डुअल (Redmi 8A Dual) की आज पहली सेल आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर शुरू हो गई है। इस सेल में ग्राहकों को रेडमी 8ए डुअल की खरीदारी करने पर शानदार ऑफर्स और डिस्काउंट मिलेंगे। इसके अलावा आईसीआईसी बैंक भी अपने ग्राहकों को इस फोन की खरीदारी करने पर 5 फीसदी का डिस्काउंट देगा। आपको बता दें कि कंपनी ने इस डिवाइस को पिछले सप्ताह बाजार में उतारा था। तो आइए जानते हैं रेडमी 8ए डुअल की कीमत और फीचर्स के बारे में...
कंपनी ने इस फोन को 2 जीबी रैम +32 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम +32 जीबी स्टोरेज के साथ बाजार में उतारा है। कंपनी ने इस फोन के पहले वेरिएंट की कीमत 6,499 रुपये और दूसरे वेरिएंट की 6,999 रुपये रखी है।
कंपनी ने इस फोन में 6.22 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1520x720 पिक्सल है। साथ ही स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 एसओसी मिला है। वहीं, यह फोन लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।