iVoomi ने लॉन्च किया 3,999 रुपये में 4जी स्मार्टफोन

चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी iVoomi ने भारत में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। कंपनी ने iVoomi Me और Me 1+ की कीमत 3,999 रुपये और 4,999 रुपये है। स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर आज रात से शॉपक्लूज पर उपलब्ध होगा। फोन काले व रोज गोल्ड दो रंगों में उपलब्ध है।
iVoomi के दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर काम करते हैं। iVoomi Me 1+ में 5 इ्ंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 1.2 गीगाहर्ट्स का क्वॉडकोर प्रोसेसर लगा है। स्मार्टफोन 2 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर व 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी है, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। iVoomi का यह फोन 4जी सपोर्ट के साथ आता है।
वहीं iVoomi Me में भी 5 इंच का एचडी डिस्प्ले मौजूद है। स्मार्टफोन 1.2 गीगाहर्ट्स के क्वॉडकोर प्रोसेसर व 1 जीबी रैम के साथ आता है। फोन में 8 जीबी का स्टोरेज दिया गया है, जिसे माइ्क्रोएसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5 मेगापिक्सल का रियर व 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी लगी है। ये फोन भी 4 जी सपोर्ट के साथ आता है।