जियोनी ने लॉन्च किया 6 जीबी रैम और 6020mAh वाला M6S स्मार्टफोन

amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Mon, 24 Apr 2017 04:28 PM IST
विज्ञापन
gionee launched 6GB RAM smartphone M6S know specification
Gionee M6S Plus

    चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जियोनी ने अपना एक और दमदार स्मार्टफोन लॉन्च किया है। जियोनी ने एम6एस प्लस स्मार्टफोन को अभी चीन में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में कई खूबियां दी गई हैं। इस स्मार्टफोन में 6020 एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गई है।

    जियोनी ने इस स्मार्टफोन में 6 जीबी रैम दिया है। फोन दो स्टोरेज कैपेसिटी के साथ आता है, जिसमें 64 जीबी वाले वेरिएंट की कीमत 3,499 युआन लगभग 32,750 रुपये है। जबकि 6 जीबी रैम व 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 4,299 युआन लगभग 40,250 रुपये है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें : स्मार्टफोन खरीदने से पहले जरूर जान लें ये 8 बातें

    कंपनी ने एम6एस में 6 इंच का फुल एचडी एमोलेड 2.5 डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले दिया है। फोन में 1.95 गीगाहर्ट्ज क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 653 प्रोसेसर मौजूद है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0.1 पर बेस्ड ओएस पर काम करता है। फोन में 12 मेगापिक्सल का रियर 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन क्विक चार्चिंग को सपोर्ट करता है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है जो होम बटन में इंटिग्रेट है। फोन 4जी वीओएलटीई को सपोर्ट के साथ आता है। साथ ही इसमें कई अन्य फीचर भी मौजूद हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें