itel ने लॉन्च किया 5000mAh बैटरी वाला सस्ता स्मार्टफोन, कीमत छह हजार रुपये से भी कम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 09 Mar 2023 04:54 PM IST
सार

itel A60 में डुअल सिक्योरिटी के अलावा फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। itel A60 की कीमत 5,999 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री की तमाम स्टोर से शुरू हो गई है।

विज्ञापन
itel A60 launched in India with HD display 5000mAh battery
itel A60 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    आईटेल ने भारतीय बाजार में अपने एंट्री लेवल स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए itel A60 को लॉन्च कर दिया है। itel A60 के साथ बड़ी बैटरी दी गई है। itel A60 में डुअल सिक्योरिटी के अलावा फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। itel A60 की कीमत 5,999 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री की तमाम स्टोर से शुरू हो गई है।

    itel A60 के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.6 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले की स्टाइल वॉटरड्रॉप है। itel A60 में 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 8 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस वीजीए है।

    विज्ञापन

    फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा वीडियो कॉलिंग आदि के लिए दिया गया है। itel A60 में यूनिसोक का SC9832E प्रोसेसर है। इसके अलावा इस फोन में एंड्रॉयड 12 का गो एडिशन दिया गया है। itel A60 को डॉन ब्लू, वर्ट मेंथे और सफायर ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें