Poco X5 5G: पोको के किफायती फोन की लॉन्च तारीख का एलान, 256GB स्टोरेज और दमदार प्रोसेसर के होगा लैस

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 09 Mar 2023 03:31 PM IST
सार

Poco X5 5G की लॉन्चिंग से पहले ही इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी सामने आ गई है। नए फोन को स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर और 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर से लैस किया जाएगा।

विज्ञापन
Poco X5 5G set to launch in India on March 14 may price under 20000 with 256GB storage specifications
Poco X5 5G - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड पोको ने अपने नए बजट फोन Poco X5 5G को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन को 14 मार्च को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। यह फोन POCO X5 Pro 5G का लाइट वर्जन होने वाला है, जिसे पिछले महीने ही भारत में लॉन्च किया गया है। Poco X5 5G की लॉन्चिंग से पहले ही इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी सामने आ गई है। नए फोन को स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर और 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर से लैस किया जाएगा।

    पोको एक्स5 5जी को पिछले महीने ही ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया है। ग्लोबल मार्केट में इस फोन को ब्लैक, ब्लू और ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है और इसकी कीमत 289 डॉलर (लगभग 24,700 रुपये) है। फोन 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। भारत में इस फोन को 20 हजार से कम कीमत में पेश किया जा सकता है।

    विज्ञापन

    फोन को पहले ही ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा चुका है। ग्लोबल वेरियंट के अनुसार, Poco X5 5G को एंड्रॉयड 12 आधारित MIUI 13 के साथ पेश किया गया है। फोन में 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और (1080 x 2400 पिक्सल) रिजॉल्यूशन के साथ आता है। फोन में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर और 8 जीबी तक LPDDR4X रैम का सपोर्ट मिलता है। वहीं 256GB तक UFS2.2 स्टोरेज भी मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें