Fact Check: इंटरव्यू के दौरान आगबबूला हो गए बिल गेट्स, बीच में ही छोड़ दिया ABC न्यूज का इंटरव्यू?
अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि बिल गेट्स ने एबीसी न्यूज के एक इंटरव्यू को बीच में ही गुस्सा होकर छोड़ दिया है। इस वीडियो को Bill Gates caught in corner कैप्शन के साथ शेयर किया जा रहा है। आइए जानते हैं इस वायरल वीडियो की सच्चाई...

विस्तार
दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति और माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स हाल ही में भारत के दौरे पर थे। उन्होंने इंस्टाग्रा पर ई-रिक्श चलाते हुए एक वीडियो भी पोस्ट किया था जिसमें 'बाबू समझो इशारे' गान भी था। बिल गेट्स का एक वीडियो काफी वायरल हुआ और अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि बिल गेट्स ने एबीसी न्यूज के एक इंटरव्यू को बीच में ही गुस्सा होकर छोड़ दिया है। इस वीडियो को Bill Gates caught in corner कैप्शन के साथ शेयर किया जा रहा है। आइए जानते हैं इस वायरल वीडियो की सच्चाई...
ट्विटर से लेकर टिकटॉक और अन्य सोशल मीडिया पर लोग बिल गेट्स के इस इंटरव्यू का वीडियो शेयर कर रहे हैं जिसमें बिल गेट्स को भड़कते हुए दिखाया गया है। इंटरव्यू के दौरान एबीसी न्यूज की एंकर बिल्ट गेट्स से कुछ सवाल पूछती हैं जो कि इस प्रकार हैं...
- एबीसी न्यूज : तो मिस्टर गेट्स, अपने शब्दों में बताएं, आपने दुनिया को क्या योगदान दिया है?
बिल गेट्स: मुझे यकीन नहीं है कि आप जानती नहीं हैं, लेकिन मैंने दुनिया का सबसे लोकप्रिय कंप्यूटर ऑपरेटिंग सिस्टम बनाया है।
- एबीसी न्यूज: नहीं, निश्चित रूप से, लेकिन जैसा कि हम सभी जानते हैं, यह वास्तव में आप नहीं थे जिन्होंने इसे वास्तव में बनाया था, विंडोज के पहले वाले ओएस Emma’s [sic] DOS डॉस को गैरी किल्डाहल द्वारा बनाया गया था, जिसे आपने कुछ डॉलर के लिए मूल रूप से चुरा लिया था।
बिल गेट्स : यह सिर्फ विकास नहीं है, माइक्रोसॉफ्ट जैसी अत्यधिक सफल कंपनी चलाने के लिए बहुत सारे महत्वपूर्ण कारक हैं।
- एबीसी न्यूज: तो चलिए एक पल के लिए कंप्यूटर की दुनिया को छोड़ देते हैं। आप महामारी के दौरान COVID टीकों के लिए एक प्रमुख प्रवक्ता रहे हैं। वास्तव में यह आपको क्या बनाता है, एक कंप्यूटर इंजीनियर जिसने अपने पहले प्रोडक्ट को खुद स्वयं प्रोग्राम नहीं किया या दवा मार्केट का एक आधिकारिक प्रतिनिधि?
बिल गेट्स: मैंने उस विषय के बारे में बहुत सारी किताबें पढ़ी हैं। मैं दुनियाभर के मेडिकल क्षेत्र के विशेषज्ञों से मिला हूं।
वीडियो की सच्चाई:
वीडियो में किया जा रहा दावा पूरी तरह से गलत है। यह एक डीपफेक वीडियो है जो कि TikTok जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। एबीसी न्यूज ने 31 जनवरी, 2023 को बिल गेट्स का इंटरव्यू लिया था। यह इंटरव्यू एबीसी की पत्रकार सारा फर्ग्यूसन द्वारा उनके करंट अफेयर्स शो के लिए लिया गया था जिसे मंगलवार, 31 जनवरी 2023 को जारी किया गया था। इस वीडियो को TikTok क्रिएटर bdti989 ने डीपफेक के जरिए बनाया है और शेयर किया है। bdti989 के अकाउंट से पहले भी इस तरह के कई फर्जी वीडियो शेयर किए गए हैं।
- iQOO Z7 5G की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म, जानें संभावित फीचर्स और कीमत
- क्या है Microsoft Dynamics 365 Copilot?
- Phone Under 20k: 20 हजार से कम बजट वाले बेस्ट कैमरा स्मार्टफोन, खरीदने से पहले देख लें लिस्ट
- Airtel 5G Plus: अब एयरटेल के स्टोर पर ले सकते हैं अल्ट्रा फास्ट 5G का लाइव एक्सपेरियंस, बनाए गए कई डेमो जोन