Jio Best Recharge Plan: तीन महीने की वैधता वाले जियो के सभी प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा भरपूर डाटा

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 09 Mar 2023 04:39 PM IST
सार

Jio 3 month Recharge Plan: यदि आप भी जियो का तीन महीने की वैधता वाला कोई बढ़िया प्लान खोज रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको जियो के सभी तीन महीने वाले प्लान के बारे में बताने वाले हैं।

विज्ञापन
Jio Best Recharge Plan with 3 month validity with unlimited calling data see full list
Jio New Recharge Plans - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Jio) ग्राहकों की सुविधा और जरूरत के हिसाब से एक से बढ़कर एक प्रीपेड प्लान प्रदान कर रही है। इन प्लान में एक महीने से लेकर तीन महीने तक की वैधता वाले रिचार्ज प्लान शामिल हैं। तीन महीने की वैधता में भी जियो कई सारे रिचार्ज प्लान ऑफर करता है। यदि आप भी जियो का तीन महीने की वैधता वाला कोई बढ़िया प्लान खोज रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको जियो के सभी तीन महीने वाले प्लान के बारे में बताने वाले हैं। चलिए देखते हैं पूरी लिस्ट...

    जियो के 395 रुपये के इस रिचार्ज प्लान में आपको कुल 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। 395 रुपये वाले इस प्लान में आपको कुल 6 जीबी का इंटरनेट डाटा मिलता है। प्लान में आपको रोजाना डेली डाटा लिमिट की सुविधा नहीं मिलती है। प्लान में मिल रहे 6 जीबी इंटरनेट डाटा की वैलिडिटी कुल 84 दिनों के लिए है। Jio के इस किफायती रिचार्ज प्लान में मैसेजिंग के लिए 1000 SMS की सुविधा भी मिलती है।

    विज्ञापन

    जियो के 666 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के साथ भी 84 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 1.5GB हाई स्पीड डाटा मिलता है। बता दें कि हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने पर 64Kbps की स्पीड से डाटा मिलता है। प्लान के साथ डेली 100 SMS भी मिलते हैं। इस प्लान के साथ जियो एप का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें