iQOO Z7 5G की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म, जानें संभावित फीचर्स और कीमत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 09 Mar 2023 03:16 PM IST
सार

iQOO Z7 5G की लॉन्चिंग का एक पोस्टर भी सामने आ गया है जिसमें लॉन्चिंग तारीख के बारे में जानकारी दी गई है। नया फोन पिछले साल लॉन्च हुए iQOO Z6 सीरीज का अपग्रेडेड वर्जन होगा। iQOO Z7 5G कंपनी का एक मिडरेंज होगा जिसकी बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी।

विज्ञापन
iQOO Z7 5G Launch date in India set for on March 21
iQOO Z7 5G Launch date in India - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    iQOO Z7 5G की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है। iQOO Z7 5G को भारत में 21 मार्च को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। iQOO Z7 5G की लॉन्चिंग का एक पोस्टर भी सामने आ गया है जिसमें लॉन्चिंग तारीख के बारे में जानकारी दी गई है। नया फोन पिछले साल लॉन्च हुए iQOO Z6 सीरीज का अपग्रेडेड वर्जन होगा। iQOO Z7 5G कंपनी का एक मिडरेंज होगा।

    कुछ दिन पहले ही iQoo इंडिया के CEO निपुण मार्या ने iQOO Z7 का पोस्टर जारी किया है। उन्होंने पोस्टर के साथ ‘zeisty' स्मार्टफोन का हिंट्स दिया है। पोस्टर के मुताबिक iQoo Z7 के साथ रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा जिसमें दो लेंस होंगे। कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) भी मिल सकता है।

    विज्ञापन

    एक लीक रिपोर्ट के मुताबिक iQOO Z7 सीरीज के तहत भारत में iQOO Z7 5G और iQOO Z7 Pro 5G को लॉन्च किया जाएगा। इन दोनों फोन में स्नैपड्रैगन 778G+ प्रोसेसर के साथ LPDDR5 रैम और UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    iQOO Z7 5G को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें 6.4 इंच की एमोलेड डिस्प्ले होगी। डिस्प्ले के साथ HDR10+ का सर्टिफिकेशन भी मिलेगा और रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। फोन के साथ बहुत ही पतला बेजल मिलेगा।

    iQOO Z7 5G में मीडियाटेक Dimensity 920 प्रोसेसर मिलेगा और इसकी बिक्री अमेजन इंडिया से होगी। फोन में 64 मेगापिक्सल का रियलर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) भी मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें