HTC के इन दो स्मार्टफोन के दाम में हुई भारी कटौती

यदि आप एचटीसी का मोबाइल खरीदना चाहते हैं तो यह आपके लिए बेहतर मौका है, क्योंकि कंपनी ने अपने दो स्मार्टफोन एचटीसी यू अल्ट्रा और एचटीसी डिजायर 10 प्रो की कीमत में भारी कटौती की है। बड़ी बात ये है कि ये दोनों स्मार्टफोन पिछले महीने ही भारत में लॉन्च हुए थे।
कंपनी ने भारतीय बाजार में अपने दो स्मार्टफोन एचटीसी यू अल्ट्रा और एचटीसी डिजायर 10 प्रो की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है। कंपनी की घोषणा के मुताबिक एचटीसी यू अल्ट्रा की कीमत में 7,000 रुपये की कटौती की गई है। यानी कटौती के बाद एचटीसी यू अल्ट्रा अब 52,990 रुपये में मिलेगा। वहीं कटौती के बाद एचटीसी डिजायर 10 प्रो अब 23,990 रुपये में मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः फोन नहीं, PA की तरह काम करेंगे HTC यू अल्ट्रा और यू प्ले
बता दें कि कंपनी ने फरवरी 2017 में एचटीसी यू अल्ट्रा को भारत में 59,990 रुपये में लॉन्च किया था। यू अल्ट्रा के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें डुअल डिस्प्ले है। प्राइमरी डिस्प्ले जहां 5.7 इंच की सुपर एलसीडी है, वही सेकेंडरी डिस्प्ले 2 इंच की है। फोन में 4 जीबी रैम और यह 64 जीबी और 128 जीबी के वेरियंट में आता है। फोन में 2.15 गीगाहर्ट्ज क्वाॉडकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर, 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, जबकि रियर कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। फोन में ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्ररॉयड 7.0 नूगट है।
एचटीसी डिजायर प्रो
एचटीसी डिजायर 10 प्रो के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन, 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरोज, 20 मेगापिक्सल का रियर और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 3000 एमएएच की बैटरी और फोन की कीमत 23,990 रुपये है।