हॉनर बी-2 भारत में लॉन्च, जानें फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन

amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Thu, 20 Apr 2017 12:31 PM IST
विज्ञापन
Honor Bee2 launched in India at Rs 7,499
हॉनर बी 2

    चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे ने अपने सब ब्रांड हॉनर का नया स्मार्टफोन हॉनर बी-2 भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन की कीमत 7,499 रुपये है। हुवावे का ये नया स्मार्टफोन देश भर में सभी हॉनर पार्टनर स्टोर पर उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन पर कंपनी 15 महीने की सर्विस वारंटी भी दे रही है। हॉनर का नया स्मार्टफोन गोल्ड, व्हाइट और ब्लैक रंग के वेरिएंट में उपलब्ध है।

    स्पेसिफिकेशन

    स्मार्टफोन के फीचर की बात करें तो हॉनर बी-2 में 4.5 इंच का एफडब्लूवीजीए डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 1जीबी का रैम और 1.3 गीगाहर्ट्ज का क्वॉड कोर प्रोसेसर मौजूद है। स्मार्टफोन में 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दिया गया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें : सेकेंडों में मिलेगा खोया हुआ स्मार्टफोन, अपनाएं ये ट्रिक

    कंपनी ने इसमें पुराना एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप दिया है, जबकि बाजार में इस वक्त 7.0 एंड्रॉयड नूगट चल रहा है। साथ ही फोन में बेजल पर लेफ्ट साइड में एक स्मार्ट की दी गई है। फोन में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन डुअल सिम को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही ये 4 जी वीओएलटीई को सपोर्ट करता है। हॉनर बी 2 में 2100 एमएएच की बैटरी लगी है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत 7,499 रुपये रखी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें