Swipe ने 4,000 रुपये से कम में लॉन्च किया फोन, चलेगा जियो सिम

amarujala.com- Presented by : प्रदीप पाण्डेय
Thu, 20 Apr 2017 12:21 PM IST
विज्ञापन
Swipe Elite Star launched with 16GB Storage and 4G VoLTE support
Swipe Elite Star

    स्वाइप टेक्नोलॉजी ने स्वाइप एलीट स्टार को बाजार में उतार दिया है, हालांकि यह फोन साल दिसंबर में ही लॉन्च हुआ था लेकिन अब इसका अपग्रेडेड वर्जन लॉन्च हुआ है। फोन को एक्सक्लूसिव तौर से फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। नया वर्जन ब्लैक और व्हाइट कलर वेरियंट में लॉन्च हुआ है।

    Swipe Elite Star की स्पेसिफिकेशन और कीमत

    Swipe Elite Star
    Swipe Elite Star

    स्वाइुप एलीट स्टार के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 4G VoLTE स्पोर्ट है। फोन में 16GB स्टोरेज, 1 जीबी रैम, एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0, डुअल सिम, 4 इंच की WVGA स्क्रीन है जिसका रिजॉल्यूशन 480x800 पिक्सल है। फोन में 1.5GHz का क्वॉडकोर प्रोसेसर है। फोन में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा LED फ्लैश लाइट के साथ है, जबकि सेल्फी कैमरा 1.3 मेगापिक्सल का है। फोन में 2000mAh की रैपिड चार्जिंग सपोर्ट बैटरी, जीपीएस, हेडफोन जैक और ब्लूटूथ है। फोन की कीमत 3,999 रुपये है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें