सैमसंग Galaxy S8 और S8+ की प्री बुकिंग पर मिलेंगे ये तीन बड़े ऑफर

सैमसंग ने दो नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8 प्लस को भारत में लॉन्च कर दिया है। दोनों फोन में 12 मेगापिक्सल का डुअल पिक्सल सेंसर वाला रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों फोन की प्री बुकिंग भी फ्लिपकार्ट और सैमसंग की वेबसाइट पर शुरू हो गई हैं।
ये भी पढ़ें- शाओमी Mi 6 हुआ लॉन्च, इसमें है 6GB रैम और 2 रियर कैमरे
दोनों फोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो दोनों में क्वॉडएचडी 1440x2960 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली सुपर एमोलेड डिस्प्ले है, 12 मेगापिक्सल का 'डुअल पिक्सल सेंसर' वाला रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा जिसका फ्रंट अपर्चर f/1.7 है। एंड्रॉयड नूगट 7.0, प्रोसेसर क्वॉलकॉम का लेटेस्ट वर्जन स्नैपड्रैगन 835, रैम 4 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक स्टोरेज बढ़ा सकते हैं। गैलेक्सी एस8 की डिस्प्ले जहां 5.8 इंच की है, वहीं गैलेक्सी एस8 प्लस की डिस्प्ल 6.2 की है। एस8 में 3000 एमएएच और एस8 प्लस में 3500 एमएएच की बैटरी है।
ये भी पढ़ें- सैमसंग गैलेक्सी S8 और S8+ भारत में हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
दोनों फोन फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी के लिए दोनों फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वी5.0, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी, जीपीएस, एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर, जायरोस्कोप, हार्ट रेट सेंसर, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैं।
Galaxy S8 और S8+ की प्री बुकिंग पर मिलेंगे ये तीन बड़े ऑफर

दोनों फोन की प्री बुकिंग सैमसंग की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है। प्री बुकिंग के साथ कुछ फ्री ऑफर भी मिल रहे हैं। इन ऑफर के तहत सैमसंग गैलेक्सी एस8 और एस8 प्लस के साथ वायरलेस चार्जर फ्री में मिलेगा। इसके अलावा एकेजी ईयरफोन और रिलायंस जियो के सिम पर डबल डाटा मिलेगा। यानी यदि आप 309 रुपये का रिचार्ज कराते हैं तो आपको डबल डाटा यानी 56 जीबी डाटा मिलेगा जिसकी वैधता 28 दिनों की होगी।