लंबी बैटरी लाइफ और ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ Fire-Boltt की नई स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च
Fire-Boltt Ultimate को ब्लैक, सिल्वर और गोल्ड कलर में खरीदा जा सकेगा। वॉच को लेदर स्ट्रैप में भी खरीदा जा सकेगा जिसकी कीमत 1,799 रुपये है।

विस्तार
Fire-Boltt ने अपनी नई स्मार्टवॉच Fire-Boltt Ultimate को भारत में लॉन्च कर दिया है। Fire-Boltt Ultimate के साथ 1.39 इंच की डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 240x240 पिक्सल है। Fire-Boltt Ultimate के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग दी गई है। इसके अलावा इस वॉच के साथ स्टेनलेस स्टील बॉडी मिलती है।
Fire-Boltt Ultimate की कीमत 1,999 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री कंपनी की साइट से हो रही है। Fire-Boltt Ultimate के साथ मेटल का स्ट्रैप भी मिलेगा। Fire-Boltt Ultimate को ब्लैक, सिल्वर और गोल्ड कलर में खरीदा जा सकेगा। वॉच को लेदर स्ट्रैप में भी खरीदा जा सकेगा जिसकी कीमत 1,799 रुपये है।
Fire-Boltt Ultimate में राउंड डायल है और दो बटन दिए गए हैं। Fire-Boltt Ultimate में 1.39 इंच की स्क्रीन है। इसके अलावा इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 मिलेगा। Fire-Boltt Ultimate में कॉलिंग फीचर मिलता है जिसके लिए माइक्रोफोन और स्पीकर भी है। वॉच में हेल्थ फीचर्स के तौर पर SpO2 और हार्ट रेट मॉनिटर है। इसमें स्लीप मॉनिटरिंग फीचर भी दिया गया है। इसमें साइकलिंग और स्विमिंग मोड भी है।
- Google: एल्बम आर्काइव को बंद करने वाला है गूगल! ऐसे ले सकेंगे अपने डाटा का बैकअप
- Facebook को यूजर का अकाउंट ब्लॉक करना पड़ा महंगा, देने पड़े 41 लाख रुपये
- Airtel के इन प्लान के साथ मिलता है अनलिमिटेड 5G डाटा और फ्री ओटीटी का फायदा, जानें कीमत
- एक्सरे और सीटी स्कैन की जरूरत जल्द होगी खत्म, आंखों की स्कैनिंग से ही बीमारियों की मिल जाएगी जानकारी