Google: एल्बम आर्काइव को बंद करने वाला है गूगल! ऐसे ले सकेंगे अपने डाटा का बैकअप

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 19 Jun 2023 05:31 PM IST
सार

यूजर्स यदि डाटा को सेव करना चाहते हैं तो उसकी एक कॉपी डाउनलोड करने के लिए Google Takeout का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
Google to shut down Album Archive features on july 19 how to back up your photos
google Album Archive - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    टेक दिग्गज गूगल ने घोषणा की है कि वह अपने एल्बम आर्काइव फीचर को बंद कर रही है। कंपनी के अनुसार, यह 19 जुलाई 2023 से गूगल यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं होगा। बता दें कि गूगल का एल्बम आर्काइव फीचर यूजर्स को विभिन्न गूगल प्रोडक्ट के कंटेंट को देखने और मैनेज करने की अनुमति देता है। गूगल अब इस सुविधा को बंद करने जा रहा है। यानी आप अपने डाटा को सेव करना चाहते हैं तो आपको उसका बैकअप लेना होगा। चलिए जानते हैं कि आप अपने डाटा का बैकअप कैसे बना सकते हैं।

    गूगल ईमेल के जरिए यूजर्स को एल्बम आर्काइव को बंद करने की जानकारी दे रहा है। Google अपने यूजर्स को सब्जेक्ट लाइन साथ एक ईमेल भेज रहा है - एल्बम आर्काइव के लिए एक अपडेट। ईमेल में, टेक दिग्गज यूजर्स को सूचित कर रहा है कि 19 जुलाई, 2023 से गूगल एल्बम आर्काइव अब उपलब्ध नहीं होगा। यूजर्स यदि डाटा को सेव करना चाहते हैं तो उसकी एक कॉपी डाउनलोड करने के लिए Google Takeout का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

    विज्ञापन

    एल्बम आर्काइव फीचर्स को बंद करने के साथ यूजर्स को सलाह दी जाती है कि वे Google Takeout के माध्यम से अपने डाटा की एक प्रति डाउनलोड कर सकते हैं। गूगल उन्हें या तो ईमेल के माध्यम से एक डाउनलोड लिंक भेजेगा या डाटा को Google ड्राइव, IDrive, OneDrive, या ड्रॉपबॉक्स जैसी बेस्ट क्लाउड स्टोरेज सर्विस में सेंड करेगा। यदि आप ईमेल मेथड चुनते हैं तो Google Takeout डाउनलोड लिंक केवल सात दिनों के लिए ही उपलब्ध होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें