Apple मैक मिनी 2018 हुआ लांच, शुरुआती कीमत 75,900 रुपये

Apple ने मंगलवार को न्यूयॉर्क में आयोजित इवेंट में आईपैड प्रो 2018 के साथ नया मैक मिनी भी लांच किया है। साल 2014 के बाद पहली बार मैक मिनी की डिजाइन में कंपनी ने बदलाव किया है। नए मैक मिनी को लेकर ऐपल का दावा है कि यह पहले के मुकाबले 5 गुना तेज होगा। इसमें 6 कोर प्रोसेसर है और ग्राहकों को 64 जीबी तक रैम वेरियंट को चुनने का मौका मिलेगा, हालांकि भारत में यह सिर्फ 8 जीबी रैम वेरियंट में ही आएगा। इसमें 2 टीबी तक की इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी।
भारत में Mac mini की कीमत
वैसे तो अमेरिका में नए मैक मिनी की शुरुआती कीमत $799 यानि करीब 58,800 रुपये है, लेकिन भारत में इसकी शुरुआती कीमत 75,000 रुपये है। अमेरिका में इसकी बिक्री 7 नवंबर से होगी, वहीं भारत में यह साल 2018 के अंत तक आएगा।
ये भी पढ़ेंः ऐपल ने लांच किया आईपैड प्रो 2018, जानें इसकी खासियत
Mac mini की स्पेसिफिकेशन
मैक मिनी 2018 के फीचर्स की बात करें तो इसमें क्वॉड-कोर या 6-कोर 8वें जेनरेशन का इंटेल कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 4.6GHz है। इसमें 64 जीबी तक रैम और 2 टीबी तक की स्टोरेज मिलेगी, हालांकि भारत में 128GB और 256GB वाले दो वेरियंट ही मिलेंगे।
इस नए मैक मिनी में कई सारे पोर्ट दिए गए हैं जिनमें 4 थंडरबोल्ड पोर्ट, 3 यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 1 एचडीएमआई 2.0 पोर्ट, 2 यूएसबी टाइप ए पोर्ट, 1 ऑडियो जैक और एक गीगाबाइट इथरनेट पोर्ट है। मैक मिनी में इंटेल का UHD ग्राफिक्स 630, वायरलेस कनेक्टिविटी, ब्लूटूथ v5.0 दिया गया है।