फेसबुक सितंबर तिमाही में हुआ 5.14 अरब डॉलर का मुनाफा

भाषा, नई दिल्ली
Wed, 31 Oct 2018 12:33 PM IST
विज्ञापन
Facebook profits rise upto 5.14 billion Dollar in September quarter
mark zuckerberg

    सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक का मुनाफा 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में नौ प्रतिशत उछलकर 5.14 अरब डॉलर पर पहुंच गया। कंपनी का राजस्व भी इस दौरान 33 प्रतिशत बढ़कर 13.7 अरब डॉलर रहा। हालांकि फेसबुक का परिणाम विश्लेषकों के अनुमान से बेहतर रहा लेकिन आलोच्य अवधि के दौरान नये जुड़े उपयोक्ताओं की संख्या अनुमान से कम रही। पिछले कुछ समय में कंपनी का लगातार विवादों में फंसना इसकी वजह रही।

    इस बीच फेसबुक ने उपयोक्ताओं की जानकारियां साझा करने की नई नीतियों की मंगलवार को घोषणा की। कंपनी अब पहले की तुलना में सीमित तरीके से ये जानकारियां साझा करेगी। कंपनी ने अपनी सेवाओं का बुरे तत्वों द्वारा दुरुपयोग रोकने के लिये पैसे झोंकने की भी घोषणा की। परिणाम तथा आने वाले समय की चुनौतियों की घोषणा तथा अवसरों एवं उपयोक्ताओं के बदलते व्यवहार आदि के बारे में कंपनी द्वारा जानकारियां देने के बाद इसके शेयरों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

    विज्ञापन

    न्यूयॉर्क के नासडैक में कंपनी का शेयर पहले उछला फिर गिरावट में आ गया और अंतत: 3.1 प्रतिशत की तेजी के साथ 150.80 डॉलर पर पहुंच गया। आलोच्य अवधि के दौरान कंपनी के उपयोक्ताओं की संख्या 10 प्रतिशत मासिक की दर से बढ़ी और 2.27 अरब पर पहुंच गयी। हालांकि विश्लेषकों को वृद्धि इससे तेज रहने की उम्मीद थी। इस बीच कंपनी के कर्मचारियों की संख्या आलोच्य तिमाही के दौरान सालाना आधार पर 45 प्रतिशत बढ़कर 33,606 पर पहुंच गयी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें