OnePlus 6T भारत में हुआ लांच, 30 मिनट की चार्जिंग में दिनभर चलेगी बैटरी

वनप्लस का फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 6टी भारत में लांच हो गया है। फोन की लांचिंग नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में आज रात 8.30 बजे हुई। वनप्लस 6टी को कंपनी ने सोमवार की रात को न्यूयॉर्क में आयोजिक एक इवेंट में लांच किया था। भारत में वनप्लस ने रिलायंस जियो के साथ साझेदारी की है जिसके तहत वनप्लस 6टी की खरीदारी पर 5,400 रुपये कैशबैक मिलेगा। इस फोन की बिक्री 2 नवंबर से अमेजन इंडिया और ऑफलाइन स्टोर्स पर होगी, हालांकि प्राइम मेंबर्स 1 नवंबर को ही फोन खरीद सकेंगे।

वनप्लस 6टी की स्पेसिफिकेशन
OnePlus 6T में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड पाई 9.0 और 6.41 इंच की फुल एचडी सुपर एमोल्ड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन की डिस्प्ले में वाटर ड्रॉप नॉच मिलेगा। इसके अलावा वनप्लस 6टी में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 6 जीबी व 8 जीबी रैम के साथ तीन वेरियंट में उपलब्ध होगा, जिसमें 128 जीबी व 256 जीबी स्टोरेज के विकल्प होंगे। स्टोरेज में मेमोरी कार्ड स्लॉट नहीं दिया गया है।

वनप्लस 6टी का कैमरा
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक लेंस 16 मेगापिक्सल का सोनी IMX519 सेंसर के साथ है जिसका अपर्चर f/1.7 है, वहीं दूसरा लेंस 20 मेगापिक्सल का सोनी IMX376K सेंसर वाला है जिसका अपर्चर f/1.7 है। वनप्लस 6टी में फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का सोनी IMX371 सेंसर वाला है। रियर कैमरे से 4के और 1080 पिक्सल पर स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है। फोन के कैमरे में स्टेबलाइजेशन का फीचर भी मिलेगा।