Oppo R17 Neo हुआ लांच, मिलेगी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर

स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का ट्रेंड चल रहा है। अभी मंगलवार को ही वनप्लस ने भारत में वनप्लस 6टी को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट के साथ को लांच किया है, वहीं चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने जापान में Oppo R17 Neo को लांच किया है। ओप्पो आर17 नियो की खासियतों की बात करें तो इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और 6.4 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है।
ओप्पो आर17 नियो की कीमत
जापान की एक वेबसाइट UQCommunications पर लिस्टिंग के मुताबिक जापान में Oppo R17 Neo की कीमत JPY 38,988 यानि करीब 25,500 रुपये है, हालांकि ओप्पो की जापान की वेबसाइट पर इसकी कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। ओप्पो आर17 नियो ब्लू और रेड ग्रेडियंट कलर वेरियंट में मिलेगा।
ओप्पो आर17 नियो की स्पेसिफिकेशन
Oppo R17 Neo में एंड्रॉयड ओरियो 8.1 आधारित ColorOS 5.2 और 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम व 128 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
सैमसंग गैलेक्सी जे4 प्लस की अनबॉक्सिंग, देखें कैसा है सैमसंग का यह नया फोन
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक लेंस 16 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं इसमें 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। ओप्पो आर17 नियो में 3600 एमएएच की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 है।