ऐपल ने लांच किया आईपैड प्रो 2018, जानें इसकी खासियत

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 31 Oct 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
Apple iPad Pro 2018 Models lauched, Know price and specifications
Apple iPad Pro 2018

    Apple ने मंगलवार को न्यूयॉर्क में आयोजित इवेंट में नया आईपैड प्रो लांच कर दिया है। ऐपल का नया आईपैड प्रो 11 इंच और 12.9 इंच के दो वेरियंट में लांच हुआ है। आईपैड प्रो की खासियतों की बात करें इसमें कंपनी ने फेस आईडी तकनीक का सपोर्ट दिया है। साथ ही इसमें पतला बेजल, एनिमोजी, ए12एक्स प्रोसेसर, यूएसबी टाइप सी पोर्ट है, हालांकि कंपनी ने इसमें फिजिकल होम बटन नहीं दिया है और इसमें आपको हेडफोन जैक भी नहीं मिलेगा।

    iPad Pro (2018) की भारत में कीमत

    आईपैड प्रो के 11 इंच और 12.9 इंच वाले दोनों वेरियंट 64GB, 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज वेरियंट मिलेंगे। 11 इंच वाले वेरियंट की भारत में शुरुआती कीमत 71,900 रुपये और 12.9 इंच वाले आईपैड प्रो की शुरुआती कीमत 89,900 रुपये है। अमेरिका समेत 40 अन्य देशों में इसकी बिक्री 7 नवंबर से शुरू होगी। वहीं भारत में यह टैबलेट इस साल के अंत तक लांच होगा।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः OnePlus 6T भारत में हुआ लांच, 30 मिनट की चार्जिंग में दिनभर चलेगी बैटरी

    iPad Pro (2018) की स्पेसिफिकेशन

    नए आईपैड प्रो की सबसे बड़ी खासियत इसमें दी गई एलसीडी प्रोमोशन लिक्विड रेटिना डिस्प्ले है। बता दें कि यह डिस्प्ले आईफोन XR में है। इस टैब में ऐपल का नया A12X बायोनिक 7nm प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही इस टैब में आपको 1TB तक की इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी। इस टैब में आपको फेस आईडी भी मिल रही है जिसके साथ एनिमोजी का भी सपोर्ट मिलेगा। इसमें यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Infinix HOT S3X की अनबॉक्सिंग

    आईपैड प्रो 2018 के कैमरे की बात करें तो इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जिसमें 4के वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट है। इसमें 7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा इसकी बैटरी को लेकर कंपनी ने 10 घंटे के बैकअप का दावा किया है। इसके साथ आपको 18 वॉट का चार्जर भी मिलेगा और इसमें 4 स्पीकर्स हैं। इस टैब के साथ आपको सेकेंड जेनरेशन का ऐपल पेंसिल भी मिल रहा है जिसकी कीमत 10,990 है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें